हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी की ओर किया प्रोत्साहित

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी की ओर किया प्रोत्साहित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को वर्टिकल फार्मिंग और आधुनिक कृषि तकनीकों की ओर प्रोत्साहित किया और फ्यूचर रेडीनेस के लिए विभागों को दी दीर्घकालिक योजना बनाने की दिशा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कृषि विभाग को बदलते समय और घटती कृषि भूमि को ध्यान में रखते हुए किसानों को वर्टिकल फार्मिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं, बदलावों और चुनौतियों को समझते हुए विभाग फ्यूचर रेडीनेस की दिशा में तेजी से काम करे।

मुख्यमंत्री ने यह बातें डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी विभाग की वर्तमान योजनाओं का मूल्यांकन करते हुए यह देखा जाए कि अगले 10 वर्षों में कौन-कौन सी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। विभाग को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट विज़न और प्रभावी योजना के साथ कार्य करना चाहिए।

फसल अवशेष प्रबंधन और नई तकनीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को ऐसी तकनीक की ओर बढ़ाया जाए जिससे फसल अवशेष जलाए न जाएँ। इसके लिए कृषि विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर मिलकर प्रभावी तकनीक उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करें। साथ ही, फसल में निर्धारित नमी मानक सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों के साथ बैठक कर मशीन/कंबाइन से निकलने वाली फसल की नमी नियंत्रित की जाए।

also read: हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी कार्रवाई,…

दीर्घकालिक योजना और अंतरराष्ट्रीय बाजार की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्नौर में बन रही अंतरराष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर मार्केट पर भविष्य में अत्यधिक दबाव पड़ेगा। इसे प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए विभाग को 10–20 वर्षों की दीर्घकालिक योजना तैयार करनी चाहिए। विश्वभर में नई फसलों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हरियाणा को किसानों को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के अनुसार नई फसलों की ओर अग्रसर करना चाहिए।

डिजिटल गवर्नेंस और एआई का उपयोग

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि भविष्य की दीर्घकालिक योजनाओं के लिए एआई और डिजिटल गवर्नेंस का उपयोग और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार ने विभाग के प्रारंभिक कार्यों और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

राजपीपला में आप विधायक चैतर वसावा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब: ‘न्याय की लड़ाई में एकजुट हुई जनता’

बीएलओ: हरियाणा में विशेष संक्षिप्त / गहन सूची पुनरीक्षण अभियान: 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं को जारी हुए एनुअमरीकरण फॉर्म

डॉ. सुमिता मिश्रा: हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ के मरीजों को बड़ी राहत: हरियाणा में खुलेंगे 10 नए उपचार केंद्र, मिलेगी मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More