हैरी पॉटर टीवी सीरीज का टीज़र रिलीज, डोमिनिक मैकलॉघिलन और नई कास्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

हैरी पॉटर टीवी सीरीज का टीज़र रिलीज, डोमिनिक मैकलॉघिलन और नई कास्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

एचबीओ मैक्स की बहुप्रतीक्षित हैरी पॉटर टीवी सीरीज का ट्रेलर रिलीज, डोमिनिक मैकलॉघिलन हैरी के रूप में नजर आएंगे। हर्माइनी और रॉन के रोल में भी नए कलाकार, सीरीज क्रिसमस 2026 पर होगी रिलीज।

एचबीओ मैक्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित हैरी पॉटर टीवी सीरीज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज का निर्देशन मार्क मायलॉड ने किया है और इसमें पूरी तरह से नई कास्ट दिखाई देगी। डोमिनिक मैकलॉघिलन हैरी पॉटर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीस्ली के रोल भी नए चेहरे निभाएंगे।

also read: नीता अंबानी का रॉयल लुक: डायमंड घड़ी ने फैमिली वेडिंग में…

नई कास्ट और अनोखा अनुभव

फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि नई सीरीज जानी-पहचानी कहानी को किस तरह से पर्दे पर पेश करेगी। मेकर्स ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि हैरी, हर्माइनी और रॉन के किरदारों को नए कलाकार निभाएंगे ताकि यह शो ओरिजिनल फिल्म्स से अलग, एक नया अनुभव दे सके। शो का अधिकृत टाइटल है “हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन” और यह क्रिसमस 2026 पर रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि अभी सटीक तारीख सामने नहीं आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harry Potter (@harrypotter)

सीरीज की कहानी और ट्रेलर की झलक

ट्रेलर में यंग हैरी, हर्माइनी और रॉन को हॉगवर्ट्स में उनके पहले साल के दौरान दिखाया गया है। हैरी अपने माता-पिता के बारे में जानने की कोशिश करता है और यह जानकारी हैगरिट के माध्यम से पाता है कि उसके पेरेंट्स बहुत समझदार थे। ट्रेलर में रॉन वीस्ली का किरदार एलास्टेयर स्टाउट, हर्माइनी ग्रेंजर का किरदार अरेबेला स्टैंटन, और अल्बस डंबलडोर का किरदार जॉन लिथगो निभा रहे हैं।

यह टीवी सीरीज जे.के. रॉलिंग की किताबों पर आधारित है और इस सीजन के हर एपिसोड का कहानी वहीँ से प्रेरित है। दो साल पहले इस वेब सीरीज की घोषणा की गई थी और अब इसका टीज़र रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

हनुमान अंश’ बनेगी ट्रिलॉजी! तीसरी फिल्म में दिखेगा नीम करोली बाबा का ग्लोबल कनेक्शन

कैटरीना कैफ कभी डांस में थीं ‘जीरो’? ‘शीला की जवानी’ ने बदल दिया पूरा करियर

मां बनने के बाद करियर पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- मातृत्व के बाद भी मिल रहा है शानदार काम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More