संजय सिंह ने उठाया राघव चड्ढा का सवाल, कहा- गुजरात में AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, पर चुप हैं सांसद

संजय सिंह ने उठाया राघव चड्ढा का सवाल, कहा- गुजरात में AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, पर चुप हैं सांसद

AAP नेताओं संजय सिंह और पूर्व सीएम आतिशी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सवाल किया, बीजेपी और मोदी के खिलाफ चुप्पी पर कड़ी प्रतिक्रिया, जनता जानना चाहती है उनके दृष्टिकोण।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आतिशीजी ने आज एक वीडियो के माध्यम से राघव चड्ढा से कड़े सवाल पूछे। संजय सिंह ने राघव चड्ढा से सवाल करते हुए कहा कि हम लोग अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं और केजरीवालजी से निडरता, साहस और संघर्ष के साथ लड़ाई लड़ना सीखा है। दुर्भाग्य से कहना पड़ता है कि CEC के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो राघव चड्ढा उस पर साइन नहीं करते। पश्चिम बंगाल में लोगों के वोट के अधिकार छीने जा रहे हैं, उस पर आप बात नहीं करते, दिल्ली में भी हमने देखा कि किस तरह चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया जा रहा है, पंजाब के मुद्दे पर भी आप खामोश रहे, नरेंद्र मोदी के खिलाफ आप आवाज भी नहीं उठाते, देश के सभी ऐसे मुद्दे जो जनहित से जुड़े हैं, आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं, कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं, गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है, पंजाब के अधिकार छीने जा रहे हैं, ऐसे मुद्दों पर भी आप बोलते नहीं हैं। कई मुद्दों पर वॉकआउट करना होता है लेकिन आप वॉकआउट भी नहीं करते। इन सभी सवालों के जवाब देश आपसे चाहता है।

also read: गुजरात स्थानीय चुनाव: AAP करेगी 2,500 से अधिक उम्मीदवारों…

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आतिशीजी ने राघव चड्ढा से सवाल करते हुए कहा कि मैं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से पूछना चाहती हूं कि आप भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ सवाल उठाने से क्यों डरते हैं? आज हमारे देश का संविधान खतरे में है, चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चोरी किया जा रहा है, ऐसे मुद्दों पर आप सवाल नहीं उठाते और बोलने से डरते हैं। दिल्ली में भी भाजपा ने वोट चोरी करके सत्ता हासिल की, बंगाल में भी वही हो रहा है। आज सभी विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लेकर आते हैं तो आप उस पर साइन नहीं करते। बंगाल में लोकतंत्र पर हुए हमले पर क्या आपने एक भी सवाल उठाया? मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, क्या आपने उस पर कोई सवाल उठाया? क्या आप नरेंद्र मोदी से डर गए हैं? आज लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट LPG गैस सिलेंडर का है, दिल्ली और पंजाब विधानसभा में LPG के मुद्दे पर सवाल उठाए गए और आपको भी सवाल उठाने के लिए कहा गया तब आप चुप हो गए। देश के हर नागरिक को आज तय करना होगा कि वह संविधान के साथ है या नरेंद्र मोदी के साथ? केजरीवालजी की गिरफ्तारी के समय हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब भी राघव चड्ढा आप लंदन चले गए थे। हमें सवाल होता है कि क्या उस समय भी आप डर गए थे? आप मोदीजी से या जेल जाने से डरते होंगे लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, हम किसी से नहीं डरते इसलिए हम देश के लोगों और लोकतंत्र के लिए आवाज उठाते रहेंगे। राघव चड्ढा तय करें कि वे संविधान के साथ हैं या नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More