जीएसटी 2.0 के तहत नई दरें लागू, जानिए किन चीजों की खरीदारी अभी करें और किनका इंतजार करें

जीएसटी 2.0 के तहत नई दरें लागू, जानिए किन चीजों की खरीदारी अभी करें और किनका इंतजार करें

जीएसटी 2.0 के तहत 22 सितंबर से नई टैक्स दरें लागू होंगी। जानिए किन वस्तुओं की खरीदारी अभी करें और किनका इंतजार करें ताकि टैक्स में कटौती का फायदा मिले। पढ़ें पूरी लिस्ट।

केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत बड़ा फैसला लिया है। 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू हो जाएंगी, जिसमें अब 5% और 18% के दो ही स्लैब रहेंगे। 12% और 28% स्लैब को हटा दिया गया है, जिससे कई चीजें अब पहले से ज्यादा किफायती हो जाएंगी। वहीं, कुछ वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। आइए जानें कि किन चीजों की खरीदारी अभी करनी चाहिए और किनके लिए 22 सितंबर तक इंतजार करना बेहतर रहेगा।

खरीदारी के लिए अभी इंतजार करें

इलेक्ट्रॉनिक सामान: एयर कंडीशनर, 32 इंच से बड़े एलईडी और एलसीडी टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर, और डिशवॉशर पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% किया जा रहा है। इससे इन सामानों की कीमतों में कमी आएगी।

खेती-बाड़ी से जुड़ी वस्तुएं: फर्टिलाइजर, ट्रैक्टर के टायर और पुर्जे, ट्रैक्टर की खरीद पर टैक्स 5% होगा, जबकि पहले यह 12-18% था। इसके अलावा बायो पेस्टिसाइड्स, माइक्रो न्यूट्रीएंट्स, ड्रिप सिंचाई और खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर भी टैक्स कम होगा।

also read: TCS ने कर्मचारियों को दिया दिवाली से बड़ा तोहफा, सितंबर…

हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स: थर्मामीटर, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम, मेडिकल ऑक्सीजन, डायग्नोस्टिक किट, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स और करेक्टिव चश्मों पर टैक्स घटकर 5% होगा।

शिक्षा से जुड़ी चीजें: मानचित्र, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन, किताबें, नोटबुक, और रबड़ पर अब जीरो टैक्स लगेगा।

ऑटोमोबाइल: पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड, एलपीजी, और सीएनजी कारों पर टैक्स घटाकर 18% किया गया है, जो पहले 28% था (1200 सीसी तक की कारों पर लागू)।

अन्य किफायती वस्तुएं: रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल, खेलने के सामान, खिलौने, चमड़े के उत्पाद, लकड़ी के सामान और हैंडीक्राफ्ट्स पर भी टैक्स घटकर 5% हो जाएगा।

महंगी हुईं वस्तुएं

सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, लग्जरी कारें, सुपर लग्जरी सामान, फास्ट फूड, एडेड शुगर, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, पर्सनल यूज एयरक्राफ्ट, कसीनो, और ऑनलाइन गेमिंग जैसे उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।

Related posts

US Treasury Yield 4.84% पर पहुंची, 3 साल के उच्चतम स्तर के करीब; 6 अरब डॉलर के Bond Buyback से भी नहीं थमी तेजी

तीन दिन की गिरावट के बाद Sensex-Nifty की सपाट शुरुआत, महंगे क्रूड और कमजोर एशियाई बाजारों का दबाव

करेंसी बाजार में सतर्कता, डॉलर को मामूली राहत; महंगा तेल और US यील्ड बढ़ा रहे चिंता

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More