गूगल लॉन्च करेगा Nano Banana 2 मॉडल, सोशल मीडिया पर फिर मचेगा ट्रेंडिंग इमेज का धमाल

गूगल लॉन्च करेगा Nano Banana 2 मॉडल, सोशल मीडिया पर फिर मचेगा ट्रेंडिंग इमेज का धमाल

गूगल जल्द ही लॉन्च करेगा Nano Banana 2 मॉडल, जो AI-जनरेटेड इमेजेस को और स्मार्ट और रियल बनाएगा। जानें इस नए टूल के फीचर्स, जैसे बेहतर कैमरा एंगल, टेक्स्ट एडिटिंग और मल्टी-स्टेप इमेज जनरेशन।

कुछ महीने पहले, गूगल जेमिनी के नैनो बनाना मॉडल ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था, जिससे एआई-जनरेटेड इमेजेस को लेकर एक नया ट्रेंड शुरू हुआ था। अब गूगल अपने इस पॉपुलर टूल का नेक्स्ट जनरेशन वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। नए वर्शन का नाम Nano Banana 2 होगा, जो जेमिनी ऐप के लिए उपलब्ध होगा और इसमें कई नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, जिनसे एआई से बनी इमेजेस और भी वास्तविक और आकर्षक नजर आएंगी।

सोशल मीडिया पर मिली Nano Banana 2 की पहली झलक

Nano Banana 2 का प्रीव्यू हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि नया मॉडल इमेज जनरेशन को और अधिक स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए टूल में यूजर्स को कैमरा एंगल, व्यू प्वाइंट, कलर और लाइटिंग के लिए अधिक कंट्रोल मिलेगा। इसके साथ ही, इमेज के अंदर दिख रहे टेक्स्ट को एडिट करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिसे लेकर क्रिएटर्स लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस फीचर की मदद से, बिना इमेज की ओवरॉल डिजाइन को प्रभावित किए, टेक्स्ट को आसानी से एडिट किया जा सकेगा।

also read: WhatsApp का नया Cross-Platform Chats फीचर: अब Telegram और…

स्मार्ट और मल्टी-स्टेप इमेज जनरेशन

Nano Banana 2 का एक और शानदार फीचर होगा उसका मल्टी-स्टेप वर्कफ्लो। इसका मतलब यह है कि यह टूल एक ही झटके में फाइनल इमेज नहीं बनाएगा। सबसे पहले, यह इमेज पर काम करेगा, फिर उसमें मौजूद गलतियों को पहचानेगा और बाद में उन गलतियों को ठीक कर देगा। आसान शब्दों में, यह टूल खुद से इमेज में मौजूद इररर्स को सुधारेगा और अंत में एक बिल्कुल परफेक्ट और नैचुरल फाइनल इमेज यूजर के सामने रखेगा।

इस तरह, Nano Banana 2 टूल AI-जनरेटेड इमेजेस को और भी नैचुरल और रियल बना देगा, जिससे वह मनुष्यों द्वारा बनाई गई इमेजेस से भी अधिक वास्तविक नजर आएंगी।

जल्द ही लॉन्च होने की संभावना

Nano Banana 2 मॉडल पर गूगल की टीम GEMPIX 2 नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, और यह व्हिस्क लैब्स जैसी एक्सपेरिमेंटल परियोजनाओं का हिस्सा है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो इसे अगले कुछ हफ्तों में यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

गूगल के इस नए इमेज जनरेशन टूल के आने से सोशल मीडिया पर फिर से एआई-जनरेटेड इमेजेस की धूम मच सकती है, जो क्रिएटिव काम करने वालों और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बेहतरीन टूल साबित होगा।

Related posts

Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2: नया AI इमेज जेनरेशन मॉडल और फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Series Launch: दमदार कैमरा और फीचर्स के साथ, जानें प्राइस और लॉन्च ऑफर

Google Pixel 10 और Galaxy S24 FE पर बंपर डिस्काउंट, 13,000 रुपये से भी ज्यादा की बचत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More