Google Maps में नया AI फीचर ‘Ask Maps’ आया, ऐसे करें इस्तेमाल

Google Maps में नया AI फीचर 'Ask Maps' आया, ऐसे करें इस्तेमाल

Google Maps में नया AI फीचर ‘Ask Maps’ आया, जो सीधे सवाल पूछने और पर्सनलाइज्ड नतीजे पाने की सुविधा देता है। जानें स्टेप-बाय-स्टेप इस्तेमाल।

Google Maps ने हाल ही में अपने ऐप में कई नए AI फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें सबसे बड़ा फीचर है Ask Maps। यह फीचर यूजर्स को मैप पर जगहों के बारे में सीधे सवाल पूछने की सुविधा देता है। अब बार-बार जगहों को खोजने या कई रिव्यू पढ़ने की जरूरत नहीं है। यूजर्स बस अपना सवाल टाइप करें और Google Maps AI के जरिए आपको वह जगह दिखाएगा, जो आपकी जरूरतों के अनुसार सबसे सही हो। उदाहरण के लिए, आप टाइप कर सकते हैं, “मैं अपना फोन कहां चार्ज कर सकता हूं?” या “रात में टेनिस कोर्ट कहां खुला है?” Ask Maps तुरंत नतीजे दिखाएगा और मैप पर उस जगह का लोकेशन हाइलाइट करेगा।

Ask Maps इस्तेमाल करने से पहले जानने लायक बातें

Ask Maps Google के Gemini AI मॉडल्स पर आधारित है। यह फीचर तभी काम करेगा जब यूजर Google अकाउंट से लॉग-इन होंगे। इसके अलावा, आपके पिछले सर्च और सेव की गई जगहों के आधार पर नतीजे पर्सनलाइज्ड होते हैं। फिलहाल यह फीचर मोबाइल डिवाइस पर धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है।

also read: Xiaomi Watch S5 लॉन्च: eSIM सपोर्ट और 21 दिन की लंबी…

Ask Maps और अन्य नए फीचर्स की उपलब्धता

Ask Maps और Google Maps के नए AI फीचर्स अब Android और iOS पर यूएस और भारत में उपलब्ध हैं। Google ने बताया कि डेस्कटॉप सपोर्ट बाद में आएगा। वहीं, Immersive Navigation फीचर फिलहाल सबसे पहले यूनाइटेड स्टेट्स में लॉन्च हुआ है और आने वाले महीनों में और देशों में उपलब्ध होगा। ये फीचर्स Android Auto, CarPlay और Google बिल्ट-इन कारों के साथ भी काम करेंगे।

Google Maps पर Ask Maps कैसे इस्तेमाल करें

Google Maps पर Ask Maps का इस्तेमाल करना आसान है। सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका Google Maps एप अपडेटेड हो। फिर अपने फोन पर Google Maps खोलें और जब स्क्रीन पर Ask Maps का ऑप्शन दिखे, तो उस पर टैप करें। अपना सवाल आसान शब्दों में टाइप करें, जैसे “मैं आस-पास अपना फोन कहां चार्ज कर सकता हूं?”। स्क्रीन पर दिए गए सुझावों में से किसी जगह को चुनें और उसे नेविगेशन, सेव या दोस्तों के साथ शेयर करने के ऑप्शन का इस्तेमाल करें।

Ask Maps कैसे पर्सनलाइज्ड नतीजे देता है

Ask Maps आपके पिछले सर्च और सेव की गई जगहों को देख कर नतीजे पर्सनलाइज करता है। इसका मतलब है कि यह आपको ऐसे रेस्टोरेंट, कैफे या घूमने की जगहें सुझा सकता है, जो आपकी पसंद के हिसाब से सबसे सही हों। इससे Maps का अनुभव और भी स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली बन जाता है।

Related posts

OnePlus Nord CE 6 सीरीज भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में धमाका

गूगल हेल्थ ने ली फिटबिट की जगह: Gemini AI और प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में नई शुरुआत

MAMI Select: Filmed on iPhone – स्मार्टफोन बना फिल्ममेकिंग का नया पावरहाउस; श्रीराम राघवन और दिबाकर बनर्जी के मार्गदर्शन में बनी 4 शानदार फिल्में

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More