Google ने लॉन्च की नई Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a: सस्ते दामों में मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Google ने लॉन्च की नई Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a: सस्ते दामों में मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Google ने Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a भारत में लॉन्च कर दी हैं। जानिए इन स्मार्टवॉच और वायरलेस बड्स के फीचर्स, कीमत और क्या ये आपके लिए सही हैं। पढ़ें पूरी खबर।

गूगल ने अपने हालिया मेड बाय गूगल इवेंट में Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोन के साथ नई Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a को भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में लॉन्च कर दिया है। आइए जानें इन दोनों डिवाइसों के फीचर्स और कीमत।

Pixel Watch 4: स्मार्टवॉच का नया अवतार

Pixel Watch 4 को 41mm और 45mm दोनों साइज में पेश किया गया है। डिज़ाइन की बात करें तो यह Pixel Watch 3 जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें कुछ खास अपडेट दिए गए हैं। गूगल के अनुसार, इस वॉच का डिस्प्ले अब 50% ज्यादा ब्राइट है और इसके बैजल भी पतले कर दिए गए हैं। बैटरी लाइफ बेहतर हुई है और यह जल्दी चार्ज होती है। प्रोसेसर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, यह अभी भी Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट पर काम करती है।

Also Read: Realme P4 5G और P4 Pro 5G भारत में लॉन्च: जानें कीमत,…

Pixel Watch 4 में 40 से अधिक एक्सरसाइज मोड्स हैं, साथ ही पल्स लॉस डिटेक्शन और फॉल डिटेक्शन जैसे सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद हैं।
भारत में Pixel Watch 4 के 41mm वेरिएंट की कीमत ₹39,900 जबकि 45mm वेरिएंट ₹43,900 रखी गई है।

Pixel Buds 2a: प्रीमियम फीचर्स कम कीमत में

Google ने अपने नए Pixel Buds 2a को भी पेश किया है, जिसकी कीमत भारत में ₹12,999 रखी गई है। यह बड्स कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं, जो महंगे मॉडल Pixel Buds 2 Pro को टक्कर देते हैं। Pixel Buds 2a में IP54 रेटिंग, टेंसर 1 चिप, 11mm ड्राइव और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) शामिल है। ANC फीचर अब पहली बार इस कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, यह बड्स टच कंट्रोल के साथ आते हैं और एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का प्ले टाइम देते हैं।

Related posts

RedMagic Gaming Tablet 5 Pro: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा है एक और पावरहाउस

BSNL का धाकड़ प्लान: ₹599 में पाएं 210GB डेटा और लंबी वैलिडिटी, जानें क्या है खास

टेलीग्राम की वापसी: Google Play Store पर बहाल, लेकिन अभी भी जारी हैं कुछ पाबंदियाँ

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More