गूगल ने गलती से Android 16 का “मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव” डिजाइन लीक किया, जानें क्या खास है

गूगल ने गलती से Android 16 का "मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव" डिजाइन लीक किया, जानें क्या खास है

46 राउंड की रिसर्च और डिजान के बाद ‘मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव’ डिजाइन को तैयार किया गया है, जिसमें 18,000 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया.

गूगल ने गलती से एक ब्लॉग पोस्ट में कुछ विशिष्ट सूचनाएं शेयर की हैं, जो Android 16 के आने वाले अपडेट के बारे में बताती हैं। इस ब्लॉग में गूगल ने अपने नए डिजाइन ‘मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव’ का उल्लेख किया है, जो Android 16 में शामिल होगा। गूगल ने अपने ‘सबसे रिसर्च किया हुआ’ UI डिजाइन के रूप में पेश किया है, जो यूजर्स के लिए अधिक मनोरंजक और आसान होगा।

इस ब्लॉग के अनुसार, 18,000 से अधिक लोगों ने 46 राउंड की रिसर्च और डिजान के बाद ‘मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव’ डिजाइन बनाया। यानी कि यह डिजाइन बहुत सोच-समझकर बनाया गया है ताकि एंड्रॉइड यूजर्स एक बेहतरीन और भावनात्मक अनुभव प्राप्त कर सकें। Android 16 को एक नया लुक देने वाले इस अपडेट में कई नए रंग, आकार और डिजाइन शामिल होंगे।

दी जाएगी अतिरिक्त सुविधा

इस नए डिज़ाइन में अधिक विजेट्स, विज़ुअल क्यूज़ और कस्टमाइजेशन सुविधाएं होंगी, जिससे यूजर्स अपने फोन को और भी अधिक अपने अनुकूल बना सकेंगे। अब यूजर इंटरफेस (UI) और भी आसान होने वाला है, जिससे सभी उम्र के लोग आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकें।

Android 16 में डेस्कटॉप मोड सहित अन्य नए फीचर्स भी शामिल होने की उम्मीद है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन को बाहरी मॉनिटर या टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे वे पीसी की तरह अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यह विशेषता Samsung DeX की तरह हो सकती है।

पहले इस फोन पर देख सकते हैं

यद्यपि, इन सभी नवीनतम सुविधाओं को पहले Google Pixel स्मार्टफोन्स पर ही देखा जा सकता है। बाकी स्मार्टफोन निर्माताओं, जैसे OnePlus, Xiaomi और Samsung, Android 16 को अपने-अपने कस्टम स्किन्स, जैसे OxygenOS, MIUI और One UI, के साथ पेश करेंगे। Pixel 6, Pixel 7, Pixel 8 और Pixel 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स पहले इस नए अनुभव को प्रदान करेंगे।

13 मई के आसपास Android 16 का लॉन्च होने की उम्मीद है, और गूगल इसके साथ अन्य नई सुविधाओं को प्रकट कर सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्राहकों को गूगल का यह नया अपडेट कैसा प्रभावित करता है।

For more news: Technology

Related posts

Instagram का नया फीचर, अब Tagged Posts को मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखा सकेंगे यूजर्स

Windows के लिए Google Gemini ऐप लॉन्च, Alt + Space से तुरंत खुलेगा AI असिस्टेंट

Nubia NaviX Ultra 16 सितंबर को होगा लॉन्च, 7,100mAh बैटरी और 7.62mm स्लिम डिजाइन से मचाएगा धूम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More