‘बॉर्डर 2’ से रिलीज हुआ ‘घर कब आओगे’ सॉन्ग, फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

‘बॉर्डर 2’ से रिलीज हुआ ‘घर कब आओगे’ सॉन्ग, फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

बॉर्डर 2 का मोस्ट अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज, अहान शेट्टी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई।

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का मोस्ट अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हो गया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गाने का ऑडियो फिलहाल यूट्यूब पर अनु मलिक के चैनल से उपलब्ध है, लेकिन वीडियो वर्ज़न अभी जारी नहीं हुआ है।

also read: हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ अपने 13 साल के रिलेशनशिप…

इस गाने में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज़ का संगम सुनने को मिलता है। गाने में पुराने संस्करण ‘संदेशे आते हैं’ की धुनों को नए तरीके से पेश किया गया है। नए वर्ज़न में लगभग 10 मिनट की अवधि में देशभक्ति, परिवार और घर की प्रतीक्षा की भावनाओं को खूबसूरती से समेटा गया है। हालांकि फैंस ने पुराने गाने के तुलना में नया वर्ज़न थोड़ा सॉफ्ट और कम इमोशनल पाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANU MALIK (@anumalikmusic)

अहान शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में गाने की रिलीज की जानकारी साझा करते हुए पिता सुनील शेट्टी के साथ जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह गीत केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि समय, प्रेम और उन मौन भावनाओं की कहानी है, जो हर सैनिक और उनके परिवार की प्रतीक्षा में समाई होती हैं।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और इसका गाना ‘घर कब आओगे’ फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है। हालांकि ऑरिजिनल गाने की तुलना में नया वर्ज़न अलग है, लेकिन इसकी देशभक्ति और भावनात्मक प्रस्तुति को सराहा जा रहा है।

Related posts

हनुमान अंश’ बनेगी ट्रिलॉजी! तीसरी फिल्म में दिखेगा नीम करोली बाबा का ग्लोबल कनेक्शन

कैटरीना कैफ कभी डांस में थीं ‘जीरो’? ‘शीला की जवानी’ ने बदल दिया पूरा करियर

मां बनने के बाद करियर पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- मातृत्व के बाद भी मिल रहा है शानदार काम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More