गणेश चतुर्थी 2025: गणेश चतुर्थी 26 या 27 अगस्त कब मनाई जाएगी? जानें पूजा मुहूर्त और उत्सव का पूरा समय

गणेश चतुर्थी 2025: गणेश चतुर्थी 26 या 27 अगस्त कब मनाई जाएगी? जानें पूजा मुहूर्त और उत्सव का पूरा समय

गणेश चतुर्थी 2025 कब है? जानें गणपति बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त, 26 या 27 अगस्त की तारीख, पूजा विधि और 10 दिन के उत्सव की पूरी जानकारी।

गणेश चतुर्थी 2025: भारत के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। भक्त गणपति बप्पा की पूजा-आराधना के लिए उत्सुक हैं, लेकिन इस बार गणेश चतुर्थी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है कि यह 26 अगस्त को होगी या 27 अगस्त को। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी 2025 की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा के खास जानकारी।

गणेश चतुर्थी 2025 कब है?

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1:54 बजे शुरू होगी और 27 अगस्त 2025 को दोपहर 3:44 बजे समाप्त होगी। इसके अनुसार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी।

गणेश उत्सव की शुरुआत सूर्योदय के समय होती है और इसी दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। इस बार गणपति की स्थापना के लिए सिर्फ 2 घंटे 34 मिनट का खास मुहूर्त है, जो 27 अगस्त 2025 को सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा।

गणेश चतुर्थी का महत्त्व और 10 दिन का उत्सव

गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गौरी पुत्र गजानन को विघ्नहर्ता और विद्या के देवता माना जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है जिसमें भक्त प्रतिदिन गणपति की पूजा, व्रत और भजन-कीर्तन करते हैं।

  • पहले दिन मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है।

  • पूरे 10 दिनों तक सुबह और शाम गणेश पूजा की जाती है।

  • अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।

गणेश विसर्जन और वर्जित चंद्रदर्शन

  • गणेश विसर्जन: 6 सितंबर 2025 को होगा।

  • वर्जित चंद्रदर्शन: 26 अगस्त दोपहर 1:54 बजे से शाम 8:29 बजे तक वर्जित रहेगा।

  • 27 अगस्त को सुबह 9:28 बजे से रात 8:57 बजे तक भी चंद्रदर्शन वर्जित रहेगा।

इन समयों में चंद्रमा का दर्शन वर्जित माना जाता है, इसलिए व्रती इस दौरान सावधानी बरतते हैं।

Also Read: https://newsindianow.in/aja-ekadashi-2025-when-is-aja-ekadashi-learn-about-the-worship-method-auspicious-timings-and-benefits/

Related posts

वास्तु शास्त्र 2026: घर की सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए लगाएं ये 6 लकी पौधे, जानें सही दिशा और नियम

अपरा एकादशी 2026: धन-धान्य और सुख-समृद्धि के लिए इस दिन जरूर करें तुलसी पूजन

वट सावित्री व्रत 2026: 16 मई को रखा जाएगा व्रत; जानें बरगद के पेड़ पर क्यों लपेटा जाता है 7 बार कच्चा सूत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More