Table of Contents
फरहाना भट्ट ने अमाल मलिक का मजाक उड़ाया, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप; बिग बॉस 19 की कंट्रोवर्सी बनी चर्चा का विषय।
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें फरहाना ने अपने पहले दोस्त अमाल मलिक का मजाक उड़ाया। इस घटना ने फैंस के बीच गुस्सा और बहस को जन्म दे दिया है।
अमाल मलिक के साथ फरहाना की दोस्ती पर उठे सवाल
बीते दिनों फरहाना ने अमाल मलिक को अपना दोस्त बताया था। लेकिन एक इवेंट के दौरान जब किसी ने चिल्लाकर कहा, “फरहाना, अमाल मलिक तू है कौन!” तो फरहाना हंस पड़ीं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने फरहाना की दोहरा व्यवहार और उनकी पर्सनैलिटी पर सवाल उठाए।
This is @Farrhana_bhatt for you.
Jaise idol waise fans🤡Instead of taking a stand for her so-called friend, she laughed and joined in mocking him in front of the audience. Waah🙄
She should be ashamed of her behaviour and her words, both inside and outside BB.#AmaalMallik𓃵 pic.twitter.com/z1qJOjliBn
— Roshni🔥 (@anon_sayla) January 15, 2026
फरहाना का बयान
फरहाना भट्ट ने कहा कि बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के बाद उन्होंने सलमान खान से कभी मुलाकात नहीं की और न ही कोई बातचीत हुई। उन्होंने बताया, “पूरे सीजन में सलमान खान मुझसे नाराज रहे, शायद उन्हें मेरी पर्सनैलिटी पसंद नहीं आई। वैसे भी मैं कभी गलत नहीं हो सकती, पर शायद उन्हें मेरी कुछ चीजें बुरी लगी होंगी।”
also read: अक्षय कुमार का ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का नया प्रोमो हुआ…
बिग बॉस 19 के परिणाम
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना विनर बने। फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे पहले और दूसरे रनरअप रहे। वहीं तान्या मित्तल और अमाल मलिक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई।
इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ फरहाना की पर्सनैलिटी पर सवाल खड़े किए बल्कि बिग बॉस 19 के फैंस के बीच नए चर्चाओं का विषय भी बन गया।