Table of Contents
देहरादून में रावण दहन की तैयारी शुरू। सूरत की खास वेशभूषा और असम के बांस से बनेगा 60 फीट ऊंचा रावण। जानिए पूरी खबर।
देहरादून में दशहरा 2025 को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। पटेलनगर में कारीगरों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण शुरू कर दिया है। इस बार रावण खास होगा, क्योंकि इसे सूरत से मंगाई गई पारंपरिक वेशभूषा पहनाई जाएगी और इसका ढांचा असम से लाए गए बांस से तैयार किया जा रहा है।
रावण के पुतले का निर्माण शुरू, आकार 25 से 60 फीट तक
पटेलनगर में पिछले 25 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के कारीगर शालू अपने साथियों के साथ पुतले बना रहे हैं। इस बार भी उन्होंने 4 सितंबर से काम शुरू कर दिया है। शालू ने बताया कि: “हम 25 फीट से लेकर 60 फीट तक के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार कर रहे हैं। इनकी लागत ₹25,000 से ₹1 लाख तक आती है।”
इस बार रावण होगा खास – सूरत की वेशभूषा में
इस बार रावण को पारंपरिक अंदाज में सजाया जाएगा। सूरत से मंगाई गई विशेष वेशभूषा रावण के पुतले को आकर्षक रूप देगी। यह परिधान हर साल की तरह सामान्य नहीं बल्कि कस्टम डिज़ाइन की गई है, जो रावण के चेहरे और रूप को भव्य बनाएगी।
also read: उत्तराखंड में आपदा से 5700 करोड़ का नुकसान, केंद्र सरकार…
असम के बांस से तैयार हो रहा है रावण का ढांचा
पुतलों की मजबूती के लिए इस बार असम से खास बांस मंगाया गया है। शालू ने बताया कि: “असम का बांस मजबूत होता है और पुतलों के ढांचे के लिए सबसे उपयुक्त रहता है। हालांकि इस बार बांस की कीमत 20% तक बढ़ गई है।”
बाजारों में दशहरा और नवरात्र की रौनक
गणेश उत्सव के समापन के बाद अब बाजारों में नवरात्र और दशहरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दून में पुतले निर्माण स्थलों पर भीड़ बढ़ रही है और आयोजकों ने बड़े स्तर पर रावण दहन कार्यक्रम की योजना बनानी शुरू कर दी है।