Dude OTT Release: प्रदीप रंगनाथन की हिट फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी

Dude OTT Release: प्रदीप रंगनाथन की हिट फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी

Dude OTT Release: प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू की हिट फिल्म ‘ड्यूड’ अब 14 नवंबर 2025 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। जानें ओटीटी रिलीज डेट, स्टार कास्ट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फिल्म की भाषाओं के बारे में।

Dude OTT Release: लव-कॉमेडी फिल्म ड्यूड अब डिजीटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू की यह फिल्म दिवाली 17 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है।

‘ड्यूड’ ओटीटी पर कब और कहां देखें?

फिल्म के फैंस लंबे समय से इसके डिजीटल डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। अब ड्यूड 14 नवंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म पांच भाषाओं—हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम—में उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज का अनाउंसमेंट मज़ेदार अंदाज में किया, “एक ‘ड्यूड’, एक हज़ार प्रॉब्लम्स, कोई सॉल्यूशन नहीं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘ड्यूड’ ने बनाया रिकॉर्ड

दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई ड्यूड को दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू की शानदार केमिस्ट्री ने फिल्म को युवाओं और परिवारों के बीच हिट बना दिया। फिल्म ने रिलीज़ के पहले 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इस फिल्म को मात्र 35 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था।

also read: धर्मेंद्र की तबीयत गंभीर: ICU वेंटीलेटर पर शिफ्ट, परिवार…

स्टार कास्ट और क्रू

ड्यूड में प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू के साथ आर. सरथकुमार, रोहिणी, हृदु हारून, ऐश्वर्या शर्मा, द्रविड़ सेल्वम, नेहा शेट्टी सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन कीर्तिस्वरन ने किया है। साईं अभ्यंकर ने म्यूजिक दिया, निक्केथ बोम्मी सिनेमैटोग्राफी, भरत विक्रमन एडिटिंग, लता नायडू सेट डिज़ाइन, पूनमा रामासामी कॉस्ट्यूम डिज़ाइन और पी.एल. सुबेंदर कला डिज़ाइन के लिए जिम्मेदार रहे।

Related posts

गदर 3′ की आधिकारिक पुष्टि: अमीषा पटेल का बड़ा एलान—’500 करोड़ तो बस शुरुआत है, इस बार मचेगा असली हंगामा’

कृति सेनन ने जताई रेखा की बायोपिक करने की इच्छा; ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट का किया खुलासा

सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के 8 साल पूरे: अनदेखी तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट, मार्च में दूसरे बेटे के जन्म का किया खुलासा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More