Table of Contents
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 13 दिनों में कमाए 1400 करोड़. भारत में 1085 करोड़ के साथ फिल्म अब दुनिया भर में 2000 करोड़ की ओर
धुरंधर फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ आने का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. रणवीर सिंह ने दोनों ही फिल्म में दर्शकों का दिल जीता है, धुरंधर -2 का बॉक्स ऑफिस पर आज 13वां दिन है. धुरंधर-2 ने अपने 13वें दिन वैश्विक स्तर पर लगभग 1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
भारत में की इतनी कमाई
धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर आयी थी, फिल्म ने आते ही करीब तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे, फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ डालें. रणवीर सिंह की ‘धुरंदर द रिवेंज’ फिल्म ने भारत में 1085 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म दूसरे सप्ताह में भी इसी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तोड़े रिकॉर्ड
‘धुंरधर द रिवेंज’ ने विदेशों में भी बड़ी सफलता हासिल कर ली है. फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पहले ही दिन 7 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की. पहले सप्ताह में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी रही.
दूसरे सप्ताह में मंगलवार को, फिल्म ने विदेशों में अपनी रफ्तार फिर से पकड़ी. ‘धुरंधर द रिवेंज’ का अंतरराष्ट्रीय कुल कलेक्शन अब तक 38.4 मिलियन डॉलर हो गया है. विदेशी बाजारों में ‘धुरंधर द रिवेंज’ भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
धुरंधर पार्ट-2
“धुरंधर द रिवेंज” में रणवीर सिंह ने दमदार रोल निभाया. पहले पार्ट में भी रणवीर सिंह ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. वहीं अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन ने फिल्म में वापसी की.
धुरंधर ने दुनिया भर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म के अभिनेता अक्षय खन्ना ने लोगों का ध्यान आकर्षक किया था. फिल्म को रिलीज हुए तीन महीने हो गए हैं, बड़े पर्दे पर यह फिल्म अभी भी चल रही है. धुरंधर द रिवेंज 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.