रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, हमजा अली मज़ारी के नए एक्शन अवतार और दमदार डायलॉग से फैंस हुए एक्साइटेड। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ अब दर्शकों के लिए तैयार है और इसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया। ट्रेलर ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। इसमें रणवीर सिंह अपने नए, खतरनाक और एक्शन भरे अवतार में नजर आए। इसके अलावा फिल्म के बाकी कलाकारों की परफॉर्मेंस भी देखने लायक है।
ट्रेलर की खास बातें
3 मिनट 25 सेकेंड लंबे ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आए। ट्रेलर यह सवाल उठाता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का नया बादशाह कौन होगा। झलक से लगता है कि रणवीर सिंह इस बार ल्यारी का बादशाह बनते हैं। एक सीन में पाकिस्तान के लोग उनकी जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई देते हैं, जबकि ल्यारी के लोग रणवीर की सच्चाई जानकर हैरान हो जाते हैं।
View this post on Instagram
ट्रेलर में रणवीर सिंह का नया लुक और बदले का मूड दर्शकों को खूब रोमांचित कर रहा है। इसके अलावा संजय दत्त दमदार किरदार में दिखाई दिए और अर्जुन रामपाल का किरदार पहले से ज्यादा खतरनाक लगता है। ट्रेलर में डबल एक्शन और डबल धमाका देखने को मिलता है। सबसे दमदार डायलॉग है:
“पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।”
also read: प्रियंका चोपड़ा 2026 ऑस्कर में प्रेजेंटर के तौर पर…
रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस अपडेट
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर पहले टॉक्सिक फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण 4 जून 2026 तक टाल दिया गया।
पहला पार्ट ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य किरदारों में थे। दर्शकों ने इसे खूब सराहा और फिल्म ने भारत में 838.50 करोड़ रुपये, जबकि दुनियाभर में 1305.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।