Delhi Weather अगले पांच दिनों में मौसम कैसा रहेगा: बारिश पर BREAK या फिर होगी बरसात

Delhi Weather अगले पांच दिनों में मौसम कैसा रहेगा: बारिश पर BREAK या फिर होगी बरसात

Delhi Weather : दिल्ली में 24 सितंबर तक धूप रहने की उम्मीद है। 25 सितंबर से मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा, जिससे बारिश हो सकती है।

Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को लोगों को कुछ राहत मिली, क्योंकि पूरा दिन धूप खिली रही। शनिवार को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग का अनुमान राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम साफ   रहने का है। दिल्ली में 24 सितंबर के बाद मानसून की विदाई से पहले एक बार भारी बारिश होगी।

आज का मौसम: मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली में साफ मौसम का अनुमान लगाया है। सुबह से धूप रहेगी। हालाँकि, इस बीच आसमान में बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी। आज दिल्ली में अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और कमतम 24 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। 21 सितंबर के बाद तापमान भी बढ़ सकता है।

कब बारिश होगी?

दिल्ली में 24 सितंबर तक धूप रहने की उम्मीद है। 25 सितंबर से मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा, जिससे बारिश हो सकती है। दिल्ली में 25 से 26 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दी है और प्रदूषण भी कम हुआ है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले कुछ दिनों से 50 या उससे कम है, जो एक अच्छी वायु गुणवत्ता का संकेत देता है। मानसून आने वाले दिनों में जाने की संभावना है। मानसून अक्टूबर के पहले हफ्ते में दिल्ली छोड़ सकता है, जिसके बाद प्रदूषण तेजी से बढ़ सकता है।

 

 

Related posts

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला;”पंजाब में औरंगजेब जैसा अत्याचार कर रही है भाजपा, ED की रेड सिर्फ एक बहाना

दरियागंज वार्ड में विकास की रफ्तार: पार्षद सारिका समर ने किया नई बरसाती ड्रेन लाइन का उद्घाटन

आनंद विहार में जॉइंट कमिश्नर ऑफिस के पास लूट: AAP ने कहा- “दिल्ली में जंगलराज, भाजपा की कानून व्यवस्था बर्बाद”

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More