दिल्ली से यूपी बड़ौत तक डीटीसी की नई एसी बस सेवा का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, जानें किराया और रूट

दिल्ली से यूपी बड़ौत तक डीटीसी की नई एसी बस सेवा का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, जानें किराया और रूट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली से यूपी के बड़ौत तक नई डीटीसी एसी बस सेवा का उद्घाटन किया। जानें किराया, रूट और बस सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 23 सितंबर को दिल्ली के महाराणा प्रताप इंटरस्टेट बस टर्मिनल (ISBT) से उत्तर प्रदेश के बड़ौत तक चलने वाली नई डीटीसी (DTC) इंटरस्टेट वातानुकूलित बस सेवा का उद्घाटन किया। यह नई बस सेवा यात्रियों के लिए बेहतर सफर और किफायती किराए का विकल्प साबित होगी। इस रूट की कुल दूरी लगभग 60 किलोमीटर है, जिसमें न्यूनतम किराया 32 रुपये और अधिकतम किराया 125 रुपये निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सरकारी अधिकारियों की तुलना हनुमान से

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों की तुलना हनुमान जी से करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अधिकारियों को काम करने के लिए एक आदर्श माहौल दिया है, जिससे वे नए-नए विचार लेकर आ रहे हैं। उन्होंने परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह और अन्य विभागीय अधिकारियों से हर महीने नए राज्यों के लिए नई बस सेवाएं शुरू करने का निर्देश दिया।

also read: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान: क्या…

पिछली सरकार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आरोप

सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने दिल्ली की बसों को अन्य राज्यों तक चलने से रोका था, जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की बसें दिल्ली में चल रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने राजस्व सृजन और बस सेवा विस्तार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

बस रूट का युक्तिकरण (Rationalization) और बेहतर व्यवस्था

रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार रूट युक्तिकरण की स्टडी कर रही है ताकि जहां अधिक बसें चल रही हैं वहां संख्या कम की जाए और जहां बस सेवा कम है वहां बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में महरौली में बस खराब होने पर कर्मचारियों को नरेला से बुलाना पड़ता था, जिससे समय और धन की बर्बादी होती थी। अब गाड़ियों की मरम्मत नजदीकी डिपो में होगी, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होगा।

मंत्री पंकज सिंह का बयान

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वे डीटीसी की खोई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई इंटरस्टेट वातानुकूलित बस सेवा दिल्ली से बड़ौत तक कई प्रमुख स्टॉपेज जैसे खजूरी खास, भजनपुरा, लोनी, मंडोला, बागपत आदि से होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों और छात्रों को बेहतर यात्रा विकल्प मिलेगा।

Related posts

नायब सिंह सैनी सरकार का बड़ा डीबीटी ट्रांसफर, लाखों लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹1,890 करोड़

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार, अंबाला-कर्नाल समेत तीन जगहों पर लगेंगी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें

हरियाणा सरकार ने सिख श्रद्धालुओं से मांगे आवेदन, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक पाकिस्तान यात्रा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More