दिल्ली PG विवाद पर कुलदीप कुमार का BJP पर हमला, बोले- गरीब की झुग्गी अवैध तो नेता की इमारत कैसे वैध?

दिल्ली PG विवाद पर कुलदीप कुमार का BJP पर हमला, बोले- गरीब की झुग्गी अवैध तो नेता की इमारत कैसे वैध?

 

सत्य निकेतन PG हादसे के बाद AAP विधायक कुलदीप कुमार ने अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर BJP पर हमला बोला। उन्होंने अवैध PG पर कार्रवाई और किराये की रिकवरी की मांग की।

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG इमारत हादसे के बाद अवैध निर्माण और कथित सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने BJP पर तीखा हमला बोला है। कोंडली से AAP विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से इमारतें खड़ी कर लाखों रुपये का किराया वसूला जा रहा है।

कुलदीप कुमार ने कहा कि AAP की ओर से सामने रखे गए तथ्यों से यह सवाल गंभीर हो गया है कि आखिर सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कैसे होते रहे और संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।

‘अवैध इमारत से वसूले गए किराये की हो रिकवरी’

कुलदीप कुमार ने दिल्ली सरकार से मांग की कि ऐसे सभी मामलों में सिर्फ अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई ही न हो, बल्कि जिन अधिकारियों की कथित मिलीभगत या लापरवाही से निर्माण हुआ और संबंधित भवन मालिकों से भी जवाबदेही तय की जाए।

उन्होंने मांग की कि यदि जांच में अवैध कब्जा और निर्माण साबित होता है तो उस इमारत से वर्षों से वसूले गए किराये की भी रिकवरी की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

‘गरीब की 20 गज की झुग्गी अवैध, BJP नेता की इमारत वैध?’

AAP विधायक ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में गरीब व्यक्ति अगर 20-22 गज जमीन पर छोटा मकान या झुग्गी बनाता है तो MCD और DDA तुरंत उसे अवैध बताकर कार्रवाई करने पहुंच जाते हैं। लेकिन, उनके आरोप के मुताबिक, प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं की बड़ी इमारतों और PG कारोबार पर वही नियम लागू नहीं होते।

कुलदीप कुमार ने सवाल उठाया कि यदि कोई BJP नेता कथित तौर पर कई मंजिल की इमारत बनाकर उससे लाखों रुपये का किराया कमा रहा है, तो उसे वैध कैसे माना जा सकता है।

‘अवैध PG पर कार्रवाई हो, शुरुआत विधायक की इमारत से’

कुलदीप कुमार ने दिल्ली सरकार से मांग की कि राजधानी में संचालित सभी अवैध PG की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि BJP विधायक अनिल शर्मा से जुड़ी इमारत को लेकर लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो कार्रवाई की शुरुआत उसी इमारत से होनी चाहिए।

AAP की ओर से पहले भी BJP विधायक अनिल शर्मा की संपत्तियों और सत्य निकेतन में PG संचालन को लेकर जांच की मांग की गई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि इलाके में PG कारोबार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

BJP विधायक ने आरोपों से किया इनकार

इन आरोपों पर BJP विधायक अनिल कुमार शर्मा ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके पास संपत्ति से जुड़े वैध पंजीकृत दस्तावेज हैं। उन्होंने AAP के आरोपों को खारिज किया और मानहानि की कार्रवाई की बात भी कही है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में अवैध और असुरक्षित PG को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हुई है। MCD ने अवैध एवं असुरक्षित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और दिल्ली सरकार PG व्यवस्था को नियमन के दायरे में लाने के लिए नए नियमों पर भी काम कर रही है।

AAP का कहना है कि कार्रवाई बिना भेदभाव के होनी चाहिए और यदि किसी राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति की संपत्ति में भी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी उसी तरह कार्रवाई होनी चाहिए जैसे आम नागरिकों के खिलाफ की जाती है।

Related posts

6 फ्लैग स्टाफ रोड पर आतिशी की BJP को चुनौती, बोलीं- 14 सितंबर को जनता के सामने खुल जाएगा सच

PM मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की फोन पर बातचीत, भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

भारत करेगा 6G की अगुवाई, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अब टेक्नोलॉजी का बाजार नहीं, निर्माता बनेगा देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More