Delhi News: दिल्ली सरकार के इस निर्णय से फैक्ट्री में काम करने वालों, ऑफिस सहायकों, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य श्रमिकों को सीधा लाभ होगा।
Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी में काम करने वाले लाखों लोगों को अच्छी खबर दी है। रेखा गुप्ता सरकार ने न्यूनतम वेतन को बढ़ा दिया है। नई दरों के अनुसार, बिल्कुल साधारण काम करने वाले, यानी कोई विशेष योग्यता नहीं रखने वाले कर्मचारियों को कम से कम 18,456 रुपये प्रति महीना देना होगा।
जो थोड़ा बहुत काम जानते हैं, जैसे बिजली, मिस्त्री या पेंटर, उन्हें 20,371 रुपये प्रति महीने देना होगा। इसके अलावा, पूरी तरह से कुशल लोगों (जैसे टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर या अनुभवी कारीगर) को काम के ऐवज में कम से कम 22,411 रुपये प्रति महीना देना होगा।
न्यूनतम वेतन किसे मिलेगा?
रेखा गुप्ता सरकार ने भी शिक्षा के आधार पर न्यूनतम वेतन निर्धारित किया है। दसवीं पास नहीं होने वाले लोगों को कम से कम 20,371 रुपये देना होगा। दसवीं क्लास पास करने वाले जो ग्रेजुएट नहीं हैं, उन्हें कम से कम 22,411 रुपये देने होंगे। ग्रेजुएट और दफ्तर या तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कम से कम 24,356 रुपये प्रति महीने मिलना चाहिए। किसी व्यक्ति को तय दर से कम भुगतान दिया जाता है तो वह स्थानीय श्रम अधिकारी को शिकायत कर सकता है।
इन्हें सीधा लाभ मिलेगा
दिल्ली सरकार ने कहा कि कम वेतन देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कर्मचारी को उसका पूरा हक मिलेगा। इस निर्णय से ऑफिस सहायकों, फैक्ट्री में काम करने वालों, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य श्रमिकों को सीधा लाभ होगा। दिल्ली सरकार ने कहा कि महंगाई को देखते हुए मजदूरों की आमदनी में यह बढ़ोतरी आवश्यक थी, ताकि उनका जीवनयापन सुधर सके।
For more news: Delhi