Delhi News: दिल्ली BJP की दुकानदारों से अपील, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रात में साइन बोर्ड नहीं जलाएं

Delhi News: दिल्ली BJP की दुकानदारों से अपील, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रात में साइन बोर्ड नहीं जलाएं

Delhi News: बीजेपी ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि रात में रोशनी वाले या निऑन वाले साइन बोर्ड न लगाएं। वहीं, होटल मालिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सामान्य रूप से अपना काम चलाएं।

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार (9 मई) को दिल्ली के व्यापारियों और विक्रेताओं से अपील की है कि वे निऑन साइनबोर्ड को रात में बंद कर दें। दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने व्यापारियों, होटल मालिकों और विज्ञापनदाताओं से कहा कि वे सामान्य रूप से अपना काम करते रहें, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि (व्यापारिक प्रतिष्ठान) बंद होने के बाद रोशनी वाले साइनबोर्ड बंद कर दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि रात भर रोशनी वाले साइनबोर्ड को चालू छोड़ना (विशेष रूप से बंद प्रतिष्ठानों पर) बिजली कटौती या ब्लैकआउट की घोषणा की स्थिति में सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। प्रवीण कपूर ने कहा, “एहतियात के तौर पर हम व्यवसाय मालिकों को सलाह देते हैं कि वे फिलहाल रात में ऐसी रोशनी का उपयोग करने से बचें”।

दिल्ली में अधिक सुरक्षा

यह अपील भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि मॉल, बाजार, मेट्रो स्टेशन, होटल, आवासीय कॉलोनियों, हवाई अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बढ़ी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने 13 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है क्योंकि भारत और पाकिस्तान में जारी सैन्य संघर्ष जारी है। खत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों में भय पैदा किया है।

रौनक खत्री ने कहा, “कई छात्र, जो परीक्षा की तैयारी की छुट्टी पर घर गए थे, अब घबराए हुए हैं और कई माता-पिता बढ़ते तनाव के बीच अपने बच्चों से घर लौटने को कह रहे हैं”।डूसू ने विद्यार्थियों की चिंताओं को दूर करने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है, “हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से, हमें छात्रों और उनके परिवारों से कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जिसमें सुरक्षा चिंताओं और यात्रा कठिनाइयों का हवाला देते हुए आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया गया है।‘’

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित करने की मांग करते हुए रौनक खत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर अपनी चिंताओं को व्यक्त किया।

For more news: Delhi

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More