DELHI NEW CM: शीला दीक्षित के बाद , दिल्ली को 10 साल 9 महीने बाद मिली महिला मुख्यमंत्री

DELHI NEW CM: शीला दीक्षित के बाद , दिल्ली को 10 साल 9 महीने बाद मिली महिला मुख्यमंत्री

DELHI NEW CM : नया सीएम बनने की दौड़ में शिक्षा मंत्री आतिशी का नाम सबसे अधिक चर्चा में

DELHI NEW CM:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे से पहले दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी के नाम को विधायक दल की बैठक में मंजूरी दी गई है।

दिल्ली की राजधानी ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद एक नया सीएम चुना है।नए मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय सीएम आवास में हुआ। Attishy को नया CM बनाया गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की। 15 सितंबर को उन्होंने अपना इस्तीफा घोषित किया। उनका कहना है कि अब जनता निर्णय लेगी कि उन्हें सीएम बनाया जाए या नहीं। मुख्यमंत्री आवास पर हुई विधायक दलों की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।शाम 4.30 बजे केजरीवाल  उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना से मिलकर उन्हें  अपना इस्तीफा सौपेंगे।

इन नामों पर चर्चा हुई

दिल्ली का नया सीएम बनने की दौड़ में शिक्षा मंत्री आतिशी का नाम सबसे अधिक चर्चा में था। मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज भी सीएम पद की दौड़ में थे। विधायक दल की बैठक में इन सभी नामों पर चर्चा के बाद आतिशी को सीएम बनाया गया। आतिशी को सभी विधायकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से सीएम पद के लिए नामित किया। आतिशी सीएम केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली का नेतृत्व करेगी। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं। दिल्ली ने अब शीला दीक्षित के 10 साल 9 महीने बाद पहली महिला मुख्यमंत्री  मिली है।

Related posts

6 फ्लैग स्टाफ रोड पर BJP को कुलदीप कुमार की खुली चुनौती, बोले- 14 सितंबर को सामने आएगा सच

सत्य निकेतन PG मामले में BJP से सौरभ भारद्वाज के सीधे सवाल, पूछा- अवैध निर्माण पर कब चलेगा बुलडोजर?

राघव चड्ढा के वोट को लेकर AAP का BJP पर हमला, अनुराग ढांडा बोले- पंजाब को बदनाम करने का सच सामने आया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More