मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजस्व विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजस्व विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़कड़डूमा में राजस्व विभाग के प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य नए अधिकारियों को तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कड़कड़डूमा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र में दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से दिल्ली में हाल ही में नियुक्त किए गए तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रार अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया है, जो 3 और 4 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

राजस्व विभाग को सरकार का दूसरा चेहरा मानती हैं सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन सत्र के दौरान कहा कि राजस्व विभाग सरकार का दूसरा चेहरा है, और इस विभाग की कार्यशैली तथा दक्षता से आम जनता का सीधा विश्वास जुड़ा होता है। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सरकारी सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है।

सीएम गुप्ता ने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ लोग सरकारी नौकरी को हल्के में लेते हैं, जैसे किसी की सहेली को नौकरी मिलने पर मजाक किया गया था कि अब वह “मटर और स्वेटर” का काम करेंगी। उन्होंने इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी सेवा की गरिमा को जनता के बीच बढ़ाने की आवश्यकता है।

also read: दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक ऐलान: कोविड ड्यूटी पर जान गंवाने…

समाज और देश की सेवा का महत्व बताया

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी अपेक्षाएँ जताई कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ निभाएं। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि यदि विभागीय कार्यप्रणाली में कोई कमी दिखाई देती है, तो उसे तत्परता से दुरुस्त किया जाएगा ताकि कार्य में कोई रुकावट न आए।

अधिकारियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को राजस्व विभाग की नीतियों, कार्यप्रणालियों और व्यावहारिक समस्याओं से निपटने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। खास तौर पर तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रारों की भूमिका पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि वे जनता से जुड़े कार्यों को त्वरित और पारदर्शी तरीके से पूरा कर सकें।

राजस्व विभाग के नए अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का उद्देश्य

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नए अधिकारी न केवल तकनीकी तौर पर दक्ष हों, बल्कि वे समाज और जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए विभाग की छवि को मजबूती प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखनी होगी और जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित तरीके से करना होगा।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More