दिल्ली में इस बार छठ पूजा होगी खास, 17 मॉर्डन घाट और 1000 से अधिक आयोजन स्थल होंगे तैयार

दिल्ली में इस बार छठ पूजा होगी खास, 17 मॉर्डन घाट और 1000 से अधिक आयोजन स्थल होंगे तैयार

दिल्ली में इस बार छठ पूजा 2025 के आयोजन में खास तैयारियां की गई हैं। यमुना किनारे 17 मॉर्डन घाट बनाए जाएंगे, और शहरभर में 1000 से अधिक स्थानों पर पूजा होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बार छठ पूजा के आयोजन को लेकर बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार दिल्ली में यमुना नदी के किनारे 17 आधुनिक घाट बनाए जाएंगे और शहरभर में 1000 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में की, जहां उन्होंने छठ पूजा 2025 की तैयारियों का विस्तृत विवरण दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “जिस तरह दिल्ली में दिवाली भव्य रूप से मनाई गई थी, उसी तरह इस बार छठ पूजा भी खास होगी।” उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा पुष्प वर्षा, चाय-पानी, और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

also read: दिवाली पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार संग पीएम मोदी…

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है, जिससे अब श्रद्धालुओं को यहां पूजा करने में कोई रुकावट नहीं आएगी। 17 जगहों पर मॉडर्न छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार छठ पूजा स्थल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले साल जहां 929 स्थानों पर छठ पूजा हुई थी, वहीं इस बार 1000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

Related posts

एक साल में एनीमिया का बोझ 10 अंक कम करने का लक्ष्य, डॉ. सुमिता मिश्रा ने समन्वित प्रयासों पर दिया जोर

CM नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, हिसार क्लस्टर का काम तेज करने के निर्देश

हरियाणा में 35.06 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM नायब सिंह सैनी ने ट्रांसफर किए ₹1,129 करोड़

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More