सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और व्यवसायी सबा इब्राहिम ने दिल्ली में अपने नए रेस्टोरेंट “खुशामदीद” की शानदार शुरुआत की। मुंबई में पहले से सफल रेस्टोरेंट चलाने के बाद अब सबा ने दिल्ली में भी इसकी शाखा खोली। इस रेस्टोरेंट को उन्होंने पार्टनरशिप के जरिए लॉन्च किया है।
also read: वध 2 रिलीज डेट: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म…
रेस्टोरेंट ओपनिंग पर भारी भीड़
रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर सबा इब्राहिम अपने परिवार के साथ पहुंचीं। वहां भारी संख्या में लोग जुटे और सबा के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई। भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ समय बाद सबा को रेस्टोरेंट से बाहर जाना पड़ा और पुलिस को मौके पर आकर भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी।
सबा इब्राहिम हुईं इमोशनल
सबाब ने व्लॉग वीडियो में अपनी भावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इतने प्यार और समर्थन की उम्मीद नहीं थी। सबा ने बताया कि भीड़ देखकर उन्हें खुशी भी हुई और चिंता भी। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी और बाउंसर की आवश्यकता इसलिए थी ताकि ट्रैफिक और रेस्टोरेंट की सुरक्षा बनी रहे।
सबा इब्राहिम ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, “दिल्ली वालों का शुक्रिया, मुझे इतनी मोहब्बत मिली कि मैं अभी भी अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि सभी से मिल पाऊं।”