Table of Contents
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गरीबों को दिवाली से पहले ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट सौंपे। रवि किशन की चुटकी लेते हुए योगी ने माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले गोरखपुर में गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट सौंपे। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि कलाकार को सांसद बनाना एक ईश्वरीय प्रतिभा है। साथ ही सीएम योगी ने माफियाओं और दबंगों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
योगी ने रवि किशन की ली चुटकी, कहा ‘कालीबाड़ी वाले बाबा’ अभिनय नहीं कर सकते
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अगर कालीबाड़ी वाले बाबा से कहो कि अभिनय करें, तो वह कर पाएंगे क्या? नहीं कर पाएंगे। रवि किशन जैसे कलाकार को सांसद बनाया गया है जो अपनी प्रतिभा से सभी को सम्मान देते हैं।” उन्होंने बताया कि रवि किशन ने लोगों को फ्री में गाना सुनाया जो कि दूसरे जिलों में लाखों रुपये में होता।
also read: अयोध्या दीपोत्सव 2025: विदेशी नेताओं समेत देश-विदेश के…
गरीबों के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 160 फ्लैटों का निर्माण कराया गया है, जिनमें 80 फ्लैट ईडब्ल्यूएस और 80 एलआईजी परिवारों के लिए हैं। दिवाली से पहले इन फ्लैटों का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने 120 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।
माफिया और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में दबंगों और माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बड़ी-बड़ी हवेलियां बना रखी थीं। उन्होंने ये हवेलियां हटाकर उन जगहों पर गरीबों के लिए आवास बनवाए हैं। उनका कहना था कि सरकार गरीबों को उनका अपना घर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
गरीबों को घर मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी परिवार की तमन्ना होती है कि उसके पास अपना घर हो। इस शुभ अवसर पर 160 परिवारों को आवास सौंपा गया है और ये फ्लैट दिवाली से पहले कार्तिक मास के शुभ मुहूर्त में उनके नाम किए गए हैं।