मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में DUSIB फ्लैट्स का निरीक्षण कर किया पुनर्निर्माण कार्य की तैयारी का एलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में DUSIB फ्लैट्स का निरीक्षण कर किया पुनर्निर्माण कार्य की तैयारी का एलान

दिल्ली के सुल्तानपुरी में जर्जर DUSIB फ्लैट्स का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण किया। जल्द ही फ्लैट्स के पुनर्निर्माण का टेंडर जारी होगा और झुग्गीवासियों को वैकल्पिक मकान दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर।

राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में जर्जर हालत में पड़े DUSIB फ्लैट्स का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हाल ही में पहुंचीं। सीएम ने इन फ्लैट्स के पुनर्निर्माण और झुग्गीवासियों को वैकल्पिक और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया है। लगभग एक दशक से अधूरे पड़े इन फ्लैट्स की मरम्मत और आवासीय उपयोग के लिए जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान शहरी विकास मंत्री आशीष सूद और सांसद योगेंद्र चंदोलिया भी मौजूद थे। सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में पिछली सरकारों की लापरवाही और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इन फ्लैट्स पर कई परिवारों की उम्मीदें टिकी थीं, लेकिन वर्षों तक बिना काम के छोड़ दिए जाने से उनकी हालत खराब हो गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि झुग्गीवासियों को वैकल्पिक मकान उपलब्ध कराए बिना उनकी झुग्गियां नहीं तोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा, “हम किसी गरीब मां की चीख और बच्चों के डर को सहन नहीं कर सकते। हमारा लक्ष्य है गरीबों को न केवल मकान देना, बल्कि सुरक्षित और साफ-सुथरा जीवन देना।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी दलों पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उन्होंने सिर्फ राजनीति की, जबकि झुग्गीवासियों को स्थायी आवास देने की कोई कोशिश नहीं की। साथ ही उन्होंने पुनर्निर्माण के लिए टेंडर जल्द ही जारी करने का संकेत दिया और दिल्ली में 10 लाख से ज्यादा मकान बनाने की योजना पर काम शुरू करने का भी ऐलान किया।

2011 में गरीब झुग्गीवासियों के लिए बनाए गए ये DUSIB फ्लैट्स आज जर्जर और खाली पड़े हैं, जिनकी हालत सरकारों की उपेक्षा को दर्शाती है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद इन फ्लैट्स के पुनर्निर्माण और बेहतर आवास सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Also Read: https://newsindianow.in/a-big-relief-for-property-tax-payers-in-delhi-mcd-has-extended-the-10-discount-period/

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More