मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों से की मुलाकात, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग की अपील

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों से की मुलाकात, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग की अपील

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग की अपील की। जानिए क्या बोले सीएम।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल मीडिया की भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर संवाद किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता को प्राथमिकता देने की अपील की।

इस अवसर पर डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरियाणा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संगठन ने डिजिटल मीडिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सोशल मीडिया का प्रभाव और जिम्मेदारी: सीएम सैनी का संदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया एक बेहद प्रभावशाली सूचना माध्यम बन चुका है, जिसकी हर खबर समाज और व्यक्ति पर तत्काल प्रभाव डालती है। ऐसे में सोशल मीडिया पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

सीएम सैनी ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं समय निकालकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध जानकारी पर नजर रखते हैं और कई बार वहां दी गई सूचनाओं के आधार पर प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी देते हैं। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर विश्वसनीय और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग से जनता का भरोसा बना रहता है और लोकतंत्र मजबूत होता है।”

Also Read: https://newsindianow.in/meeting-of-haryana-punjab-on-syl-dispute-cm-nayab-singh-saini-said-this-is-an-old-issue-hearing-will-be-in-the-supreme-court-on-august-13/

Related posts

क्या सरकारी जमीन पर बना है BJP विधायक अनिल शर्मा का PG? संजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली में PG रैकेट पर AAP का BJP पर हमला, अनुराग ढांडा बोले- MCD की मिलीभगत से चल रहा खेल

दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त: ITO पर दिनदहाड़े पिस्टल की नोंक पर करोड़ों की लूट, AAP बोली- ‘ना गले की चेन सुरक्षित, ना जेब का कैश’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More