Table of Contents
सीएम धामी ने भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 125 दिनों में 240 शिविरों से ग्रामीणों तक पहुंचेगी कल्याण योजनाएं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्य के ग्रामीण इलाकों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।
125 दिनों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं
सीएम धामी ने बताया कि यह शिविर रथ अगले 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और 240 बहुउद्देशीय शिविरों के जरिए गरीब और जरूरतमंद लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा।
also read: उत्तराखंड में 27 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा पहला UCC दिवस,…
ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर समस्याओं का मौके पर समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर जनसामान्य की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोग त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि शिविरों में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य हो, ताकि सभी लाभार्थी योजनाओं और सेवाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
शासन-प्रशासन की जनता के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण
सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर पहुंचे, जिससे समाज के पिछड़े वर्गों का जीवन स्तर सुधर सके। यह बहुउद्देशीय शिविर रथ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।