मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान: ‘एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख़्त के समक्ष उपस्थित होऊँगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान: ‘एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख़्त के समक्ष उपस्थित होऊँगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में नंगे पाँव उपस्थित होंगे। तख़्त साहिब से आए आदेश का पालन वे पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में उपस्थित होंगे।

‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब प्रत्येक सिख के लिए पावन स्थान है और तख़्त साहिब को सिखों का सर्वोच्च धार्मिक अस्थान माना जाता है। उन्होंने कहा, “श्री अकाल तख़्त साहिब जी से आया हुआ हुक्म मेरे लिए सिर-माथे है, जिसे पूर्ण सम्मान के साथ स्वीकार करते हुए उसका पालन करूँगा। मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में नंगे पाँव चलकर श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष हाज़िर होऊँगा।”

also read: मान सरकार का नशा मुक्ति अभियान: 467.49 लाख का निवेश,…

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही 15 जनवरी को देश के राष्ट्रपति श्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में एक सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हों, फिर भी वे हर हाल में श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब सर्वोच्च है और पावन तख़्त साहिब से आया हुआ हुक्म सिर-माथे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “श्री अकाल तख़्त साहिब जी से आया हुआ हुक्म मेरे और मेरे परिवार के लिए सदैव सर्वोच्च था, है और रहेगा।”

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सैनी: हरियाणा में बजट प्रक्रिया में जनता की भागीदारी, प्रति व्यक्ति आय 2.5 गुना बढ़ी

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More