CM Atishi ने छेड़छाड़ के विरोध में मरने वाले व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात की और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

CM Atishi ने छेड़छाड़ के विरोध में मरने वाले व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात की और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

CM Atishi: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 28 वर्षीय मनीष को चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। CM Atishi ने सुंदर नगरी में मृतक के परिवार से मुलाकात की।

CM Atishi: बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सुंदर नगरी क्षेत्र में पहुंचीं। सीएम आतिशी ने इलाक़े में हुई छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर मारे गए मनीष के परिजनों से मुलाक़ात की। हाल ही में सुंदर नगरी क्षेत्र में 28 वर्षीय मनीष को लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू हत्या कर दी गयी थी। CM Atishi ने सुंदर नगरी में मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। दिल्ली सरकार भी मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देगी।

इस अवसर पर सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को संभालना भाजपा शासित केंद्र सरकार का एकमात्र लक्ष्य है, लेकिन वह इसमें पूरी तरह से असफल है। दिल्ली में सरेआम गोली मारना, उगाही और मर्डर आम है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं।

Atishi ने कहा कि गृहमंत्री ने राजनीति करने के बजाय दिल्ली की सुरक्षा को देखने की अपनी जिम्मेदारी निभाई, क्योंकि उनकी नाकामी से दिल्ली एक क्राइम कैपिटल बन गई है। दिल्ली में गुंडागर्दी करने वालों को कोई डर नहीं है; उन्हें लगता है कि पुलिस को कुछ नहीं करना चाहिए, इसलिए वे खुलेआम अपराध कर सकते हैं। इसलिए, आज देश की राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था 1990 के मुंबई अंडरवर्ल्ड की तरह हो गई है, जहां गैंगस्टर्स का शासन था।

सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था खराब होने से सुंदर नगरी में एक युवक की जान गई।ये बहुत दुखद है कि देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं हर दिन हो रही हैं। राजौरी गार्डन में गोलियां चलने की खबरें कभी-कभी आती हैं, तो कभी-कभी नांगलोई में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की जान चली जाती है। शोरूम के बाहर गोलियां चलती हैं, तो कभी-कभी वेलकम इलाक़े में 14 राउंड गोलियां चलने की ख़बर आती है.

सीएम आतिशी ने कहा कि मैं आज देश के गृहमंत्री अमित शाह से कहना चाहती हूँ कि जब पूरी दिल्ली की कानून और व्यवस्था आपके अधीन है, तो वे इस दिशा में कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं? दिल्ली में रोज़ उगाही, मर्डर और गोली मारना आम हो गया है, लेकिन देश के गृहमंत्री को चुनाव प्रचार करने के अलावा कुछ नहीं करना है। गृहमंत्री कभी हरियाणा कभी झारखंड कभी महाराष्ट्र में प्रचार कर रहे हैं और दिल्ली में खुलेआम 28 साल के एक युवक की छुरा मारकर हत्या कर दी जाती है.

Related posts

नायब सिंह सैनी सरकार का बड़ा डीबीटी ट्रांसफर, लाखों लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹1,890 करोड़

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार, अंबाला-कर्नाल समेत तीन जगहों पर लगेंगी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें

हरियाणा सरकार ने सिख श्रद्धालुओं से मांगे आवेदन, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक पाकिस्तान यात्रा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More