ChatGPT में आ रहा है नया धमाकेदार फीचर, WhatsApp और Telegram को मिलेगी कड़ी टक्कर!

ChatGPT में आ रहा है नया धमाकेदार फीचर, WhatsApp और Telegram को मिलेगी कड़ी टक्कर!

ChatGPT में जल्द आ रहा है डायरेक्ट मैसेज और ग्रुप चैट फीचर, जिससे यह WhatsApp और Telegram जैसी मैसेजिंग ऐप्स को टक्कर देगा। जानें कैसे OpenAI बदल रहा है ChatGPT को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में।

OpenAI जल्द ही अपने AI चैटबॉट ChatGPT में एक नया और अनोखा फीचर जोड़ने वाला है, जिससे यह केवल एक AI असिस्टेंट नहीं रहेगा बल्कि एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह भी काम करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ChatGPT में डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर लाया जा रहा है, जिससे यूजर्स एक-दूसरे से सीधे बात कर सकेंगे। यह नया फीचर ChatGPT को WhatsApp, Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स को टक्कर देने वाला बनाएगा।

बीटा वर्जन में दिखा नया फीचर

इस फीचर को “केलपिको” या “केलपिको रूम्स” नाम दिया गया है, जो एंड्रॉयड के ChatGPT के बीटा वर्जन में देखा गया है। OpenAI की iPhone ऐप “सोरा” में भी ऐसा ही फीचर मौजूद है, जहां यूजर्स वीडियो प्रोजेक्ट्स पर बातचीत के लिए डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं। ChatGPT में यह फीचर आने पर यह क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और डेवलपर्स के लिए एक बेहतरीन सहयोगी प्लेटफॉर्म बन जाएगा।

also read: Land Rover ने भारत में लॉन्च की Defender 110 Trophy…

ग्रुप चैट का भी मिलेगा विकल्प

डायरेक्ट मैसेज के साथ ही ग्रुप चैट बनाने का ऑप्शन भी हो सकता है, जिससे यूजर्स कई लोगों के साथ एक साथ बातचीत कर सकेंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ChatGPT पर किए जाने वाले मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे या नहीं, जो कि व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसी ऐप्स में सुरक्षा के लिए जरूरी है।

ChatGPT की बढ़ती क्षमताएं

यह नया फीचर ऐसे समय में आ रहा है जब OpenAI लगातार ChatGPT की फंक्शनलिटी बढ़ा रहा है। हाल ही में कंपनी ने ऐप्स SDK लॉन्च किया है, जिससे डेवलपर्स ChatGPT के अंदर कस्टम AI-पावर्ड ऐप्स बना सकते हैं। साथ ही, ऑटोनोमस एजेंट्स की शुरुआत भी हुई है, जो वेब ब्राउजिंग, फॉर्म भरने और ऑनलाइन जटिल कामों में यूजर्स की मदद करते हैं।

Related posts

iPhone 18 Pro की 4,056mAh बैटरी हुई रिवील, एक चार्ज में मिलेगी 52 घंटे की परफॉर्मेंस

Redmi Note 17 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर से लैस होंगे दोनों फोन

Oppo K14 Lite भारत में 16 सितंबर को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More