BSNL का धमाका! छात्रों के लिए नया स्टूडेंट प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100GB डेटा

BSNL का धमाका! छात्रों के लिए नया स्टूडेंट प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100GB डेटा

BSNL ने छात्रों के लिए लॉन्च किया नया Student Special Plan! सिर्फ 251 रुपये में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग, 100GB डेटा और रोज 100 SMS। अभी जानें पूरी डील।

BSNL Student Special Plan: सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने छात्रों के लिए एक खास मोबाइल प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान चिल्ड्रन डे के मौके पर पेश किया गया है और कंपनी के CMD ए. रॉबर्ट जे. रवी के अनुसार, यह छात्रों और महिलाओं के लिए विशेष प्लान लाने की दिशा में पहला कदम है।

BSNL Student Special Plan के फीचर्स

यह लिमिटेड पीरियड ऑफर खास तौर पर छात्रों के लिए तैयार किया गया है। 8.96 रुपये प्रतिदिन यानी 251 रुपये के रिचार्ज में यूज़र्स को निम्नलिखित सुविधाएं मिलती हैं:

  • अनलिमिटेड कॉलिंग

  • 100GB हाई-स्पीड डेटा

  • रोज़ाना 100 SMS

  • वैधता: 14 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक

  • पात्रता: सभी BSNL ग्राहकों के लिए, नए यूज़र्स तक सीमित नहीं

also read: Google Pixel 9 की कीमत में भारी कटौती, अब 25,000 रुपये…

कैसे लें BSNL स्टूडेंट प्लान

  • नजदीकी BSNL CSC सेंटर पर जाकर

  • कॉल करें: 1800-180-1503

  • या विज़िट करें: bsnl.co.in

4G नेटवर्क का अनुभव

BSNL प्रमुख रवी के अनुसार, यह प्लान ऐसे समय में लॉन्च किया गया है जब कंपनी देशभर में अपना स्वदेशी 4G नेटवर्क स्थापित कर रही है। 100GB डेटा के साथ छात्रों को पूरे 28 दिनों तक नए नेटवर्क की गुणवत्ता का अनुभव मिलेगा।

मुकाबला: Airtel का 349 रुपये वाला रिचार्ज

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान भी उन यूजर्स के लिए है जो तेज़ डेटा स्पीड और मनोरंजन चाहते हैं। इस प्लान में:

  • रोजाना 1.5GB डेटा, वैधता 28 दिन

  • अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS

  • 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा

  • Airtel Xstream Play Premium: 22+ OTT ऐप्स तक एक्सेस

  • Apple Music फ्री सब्सक्रिप्शन: 6 महीने

यह BSNL प्लान खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूज़र्स के लिए परफेक्ट है, जो मेक इन इंडिया 4G नेटवर्क का अनुभव लेना चाहते हैं।

Related posts

Tecno Camon Slim 5G की लॉन्चिंग कन्फर्म, 6.39mm पतला फोन 6000mAh बैटरी के साथ आएगा

iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ कीमत ₹28,999

Motorola Edge 70 Neo जल्द होगा भारत में लॉन्च, 40 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More