Delhi News: दिल्ली में Ayushman Bharat Yojana को लेकर बीजेपी ने AAP पर हमला बोला, ‘पंजाब में अपनी सरकार…’

Delhi News: दिल्ली में Ayushman Bharat Yojana को लेकर बीजेपी ने AAP पर हमला बोला, 'पंजाब में अपनी सरकार...'

Delhi News: प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने Ayushman Bharat Yojana को धोखा बताया था।

Delhi News: दिल्ली में सोमवार 28 अप्रैल को Ayushman Bharat Yojana की शुरुआत से लाखों बुजुर्ग खुश हैं। इस योजना से खासतौर पर गरीब और कम आय वाले लोग उत्साहित हैं। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इसे एक महत्वपूर्ण उपहार बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को आसानी से मिलने के लिए यह कार्ड 10 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवच देगा।

इस अवसर पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को भयंकर निशाना बनाया। प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को धोखा बताया था। “आप का चेहरा सबके सामने आ गया है”, कपूर ने आप पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। ये लोग दिल्ली में आयुष्मान योजना का विरोध करते हैं, लेकिन पंजाब सरकार इसे लागू कर रही है। अगर ये योजना घोटाले की तरह है, तो आपकी पंजाब सरकार इसे क्यों चलाती है? प्रियंका कक्कड़ को इस प्रश्न का उत्तर देना चाहिए।

“यह योजना गरीबों और मध्यमवर्ग के लिए वरदान है।”

साथ ही, प्रवीण कपूर ने कहा कि दिल्लीवासी अब आपके झूठ को समझ चुके हैं। उनका दावा था कि आयुष्मान भारत कार्ड बुजुर्गों को बड़ी राहत देगा और उनकी सेहत को सुधारेगा। बीजेपी का कहना है कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाएगी।

योजना का लाभ उठाने का आह्वान

बीजेपी ने इस बयान के जरिए आपको घेरने की कोशिश की है और दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं। दूसरी तरफ, आप अभी तक इस हमले पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस मुद्दे पर सियासी संघर्ष आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।

For more news: Delhi

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More