बिग बॉस 19: युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा की एंट्री से होगा शो में तड़का, जानें पूरी डिटेल्स

बिग बॉस 19: युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा की एंट्री से होगा शो में तड़का, जानें पूरी डिटेल्स

बिग बॉस 19 में युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा की एंट्री की संभावना, जानिए कैसे उनकी भागीदारी शो की टीआरपी बढ़ा सकती है। शो के कंटेस्टेंट्स और रिलीज डेट की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19  जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। इस बार शो में बॉलीवुड, टीवी और सोशल मीडिया के कई सितारे शामिल होंगे। वहीं, अब बड़ी खबर ये है कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा को भी बिग बॉस के मेकर्स ने शो में आने के लिए संपर्क किया है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का इसी साल तलाक हुआ है और अब धनश्री के शो में आने की खबर से फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।

धनश्री की एंट्री से बढ़ेगी बिग बॉस की टीआरपी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर धनश्री वर्मा बिग बॉस में हिस्सा लेती हैं तो शो में एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा। तलाक के बाद युजवेंद्र चहल आरजे महवश को डेट कर रहे हैं, जिससे शो में और भी पर्सनल और रिलेशनशिप ड्रामे की उम्मीद की जा रही है। धनश्री के आने से शो की टीआरपी में निश्चित ही उछाल आएगा और उनकी पर्सनल लाइफ के कई राज़ खुलेंगे। साथ ही यह भी पता चलेगा कि युजवेंद्र चहल के साथ उनका रिश्ता क्यों खत्म हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

बिग बॉस 19 के संभावित कंटेस्टेंट

सूत्रों की मानें तो बिग बॉस का नया सीजन अगस्त की शुरुआत में टीवी पर रिलीज होगा। इस बार शो में कई नामी सितारे नजर आ सकते हैं, जिनमें लता सबरवाल, आशीष विद्यार्थी, गौरव तनेजा, ममता कुलकर्जी, फैसल शेख, राज कुंद्रा, कृष्णा श्रॉफ, अपूर्वा मखीजा, धीरज धूपर, खुशी दुबे, मुनमुन दत्ता, राम कपूर, कनिका मान जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

For more news: Entertainment

Related posts

हनुमान अंश’ बनेगी ट्रिलॉजी! तीसरी फिल्म में दिखेगा नीम करोली बाबा का ग्लोबल कनेक्शन

कैटरीना कैफ कभी डांस में थीं ‘जीरो’? ‘शीला की जवानी’ ने बदल दिया पूरा करियर

मां बनने के बाद करियर पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- मातृत्व के बाद भी मिल रहा है शानदार काम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More