Table of Contents
बिग बॉस 19 में युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा की एंट्री की संभावना, जानिए कैसे उनकी भागीदारी शो की टीआरपी बढ़ा सकती है। शो के कंटेस्टेंट्स और रिलीज डेट की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। इस बार शो में बॉलीवुड, टीवी और सोशल मीडिया के कई सितारे शामिल होंगे। वहीं, अब बड़ी खबर ये है कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा को भी बिग बॉस के मेकर्स ने शो में आने के लिए संपर्क किया है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का इसी साल तलाक हुआ है और अब धनश्री के शो में आने की खबर से फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।
धनश्री की एंट्री से बढ़ेगी बिग बॉस की टीआरपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर धनश्री वर्मा बिग बॉस में हिस्सा लेती हैं तो शो में एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा। तलाक के बाद युजवेंद्र चहल आरजे महवश को डेट कर रहे हैं, जिससे शो में और भी पर्सनल और रिलेशनशिप ड्रामे की उम्मीद की जा रही है। धनश्री के आने से शो की टीआरपी में निश्चित ही उछाल आएगा और उनकी पर्सनल लाइफ के कई राज़ खुलेंगे। साथ ही यह भी पता चलेगा कि युजवेंद्र चहल के साथ उनका रिश्ता क्यों खत्म हुआ।
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 के संभावित कंटेस्टेंट
सूत्रों की मानें तो बिग बॉस का नया सीजन अगस्त की शुरुआत में टीवी पर रिलीज होगा। इस बार शो में कई नामी सितारे नजर आ सकते हैं, जिनमें लता सबरवाल, आशीष विद्यार्थी, गौरव तनेजा, ममता कुलकर्जी, फैसल शेख, राज कुंद्रा, कृष्णा श्रॉफ, अपूर्वा मखीजा, धीरज धूपर, खुशी दुबे, मुनमुन दत्ता, राम कपूर, कनिका मान जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
For more news: Entertainment