मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्रीगंगानगर में गंगनहर शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्रीगंगानगर में गंगनहर शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्रीगंगानगर में गंगनहर शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करेंगे। 3.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के किसान इससे लाभान्वित होंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय दौरे पर श्रीगंगानगर आएंगे। इस दौरान वे गंगनहर शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जयपुर से प्रातः 11.30 बजे विशेष विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर हेलीकॉप्टर के माध्यम से साधुवाली श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करेंगे और गाजर मंडी साधुवाली में गंगनहर शताब्दी समारोह में भाग लेंगे।

फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना के तहत आर.डी. 0 से 168.230 तक सी.सी. लाईनिंग, 2 हैड रेगुलेटरों का पुनर्निर्माण, 1 हैड रेगुलेटर का नव निर्माण, 1 क्रॉस रेगुलेटर का पुनर्निर्माण, 19 वी.आर.बी./डी.आर.बी. का नवीनीकरण और 3 रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य किया जाएगा। इस परियोजना से हरिके बैराज का अतिरिक्त पानी फिरोजपुर फीडर में प्रवाहित किया जाएगा, जिससे गंगनहर का 3.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।

also read: प्रमुख सचिव श्री टी. रविकान्त: राजस्थान के खनिज उत्पादन…

वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया था। परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ रुपये है, जिसमें पंजाब की हिस्सेदारी 379.12 करोड़ और राजस्थान की हिस्सेदारी 268.50 करोड़ रुपये है। इस कार्य को केन्द्रीय जल आयोग द्वारा डीपीआर स्वीकृति भी प्राप्त है।

गंगनहर का शिलान्यास 5 दिसंबर 1925 को स्व. महाराजा श्री गंगा सिंह ने किया था। वर्ष 2025 में परियोजना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से फीडर की कुल पानी आहरण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और क्षेत्र के किसानों को स्थायी लाभ मिलेगा।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More