Bhagwant Mann: BJP ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया, भगवंत सिंह मान का बड़ा आरोप

Bhagwant Mann: BJP ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया, भगवंत मान का बड़ा आरोप

 

 

पंजाब की जनता से मुझे मिल रहे प्यार से भाजपा घबराई- भगवंत सिंह मान

 

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने कैंप कार्यालय पर हुई सीबीआई रेड को लेकर भाजपा को तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया है। अब भाजपा पंजाब की जनता से मुझे मिल रहे प्यार से घबरा गई है। इसलिए भाजपा पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने के लिए अब सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। मेरे कैंप कार्यालय पर सीबीआई की रेड कराकर भाजपा ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा हमारे काम का मुकाबला नहीं कर सकती है। इसलिए अब उसने अपनी केंद्रीय जांच एजेंसियों को मैदान में उतार दिया है।

 

 

चुनाव से चंद महीने पहले पंजाब में केंद्रीय एजेंसियों के खुलेआम दुरुपयोग को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके कैंप कार्यालय पर सीबीआई की छापेमारी पंजाब सरकार की छवि को धूमिल करने की एक हताश कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब चुनावों की अपनी तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि चुनी हुई राज्य सरकार और उसके नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियारों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है और अब पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा। इस तरह के कदम उनकी सरकार को पंजाब की जनता की सेवा करने की प्रतिबद्धता से डिगा नहीं पाएंगे।

 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी राजनीति से प्रेरित कार्रवाइयों से डरने के बजाय सुशासन और जन कल्याण पर अपना ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेगी। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का सहारा इसलिए ले रही है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से राज्य सरकार का मुकाबला करने में असमर्थ है। लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन को देखकर भाजपा में घबराहट लगातार बढ़ती जा रही है।

 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यही वजह है कि अब केंद्रीय एजेंसियों को पंजाब के राजनीतिक अखाड़े में उतारा जा रहा है। लेकिन, पंजाब की एक मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा रही है और यहां के लोगों ने अपने राजनीतिक जनादेश में दखल देने की कोशिशों का हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। पंजाब की चुनी हुई सरकार इस तरह की हरकतों से कतई नहीं डरेगी और राज्य के अधिकारों, हितों व विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए, न कि राजनीतिक प्रतिशोध का जरिया बनना चाहिए। जांच एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के अपनी संवैधानिक और वैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी छूट होनी चाहिए। पंजाब की जनता अंततः राजनीतिक बयानबाजी या जांच एजेंसियों की कार्रवाइयों के बजाय सरकारों का मूल्यांकन उनके काम, उनके शासन और जन कल्याण के आधार पर ही करेगी।

 

उधर, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा की हताशा साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई की रेड डालकर मान सरकार को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल से पंजाब की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हम सड़कों से लेकर संसद तक यह लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब के लोगों का प्यार और समर्थन ही हमारी ताकत है।

 

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि देश में ईडी और सीबीआई के जरिए लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हमारी याचिका का इंतजार किए बिना 24 घंटे के भीतर जो छापेमारी की है, वह पंजाबियों को डराने का प्रयास है। पंजाब और पंजाबी कभी डरे नहीं हैं। राज्य के तीन करोड़ पंजाबी सीना ठोककर आम आदमी पार्टी और भगवंत मान के साथ खड़े हैं। वे भाजपा के नापाक इरादों और तौर-तरीकों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम बिल्कुल नहीं डरेंगे और देश के संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक और अदालती प्रक्रिया के जरिए निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।

 

वहीं, सीबीआई रेड पर “आप” के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर सीबीआई ने रेड की है। भाजपा ने सीबीआई की इस रेड के जरिए अपने 2027 के चुनाव कैंपेन का आगाज कर दिया है। पिछले पौने पांच साल में भगवंत मान सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें देखकर भाजपा घबराहट में है। जमीनी स्तर पर लोग भाजपा को देखने तक के लिए तैयार नहीं हैं, इसी बौखलाहट में भाजपा अपनी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए यह रेड करवा रही है। पंजाब के लोग दिलेर हैं और वे हमेशा धक्केशाही का मुंहतोड़ जवाब देते आए हैं। आने वाले चुनावों में भी पंजाब की जनता द्वारा भाजपा को उसकी इस धक्केशाही का करारा जवाब दिया जाएगा।

Related posts

नायब सिंह सैनी की स्वीडन यात्रा: हरियाणा में ₹4,000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों को हरियाणा में निवेश का दिया न्योता, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 पर जोर

स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 में शामिल हुए नायब सिंह सैनी, निवेशकों को दिया हरियाणा आने का न्योता

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More