टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अविका गौर जल्द ही अपने लंबे समय से रिलेशनशिप में चल रहे बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह कपल कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहा है, जहां उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी का अनोखा वेडिंग कार्ड शो में पेश किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
also read: टीवी की ‘संस्कारी बहू’ सारा खान ने बिग बॉस में रचाई थी…
इस शादी के कार्ड का थीम बालिका वधू सीरियल पर आधारित है, जिसमें मंडप के बीच वर और वधू सात फेरे लेते हुए दिखाए गए हैं। अविका ने बताया कि उनका कलर्स चैनल के साथ पुराना और मजबूत रिश्ता है, इसलिए शादी का आयोजन भी इसी चैनल से जुड़ा होगा। मिलिंद ने कहा कि ‘रियल लाइफ में भी अविका मेरी वधू कलर्स चैनल पर ही बनेंगी’।
View this post on Instagram
शादी का पहला कार्ड राधे मां को दिया गया, जिन्हें वे शो में गेस्ट के रूप में आमंत्रित करेंगे। यह खास एपिसोड 27 सितंबर को टीवी पर प्रसारित होगा। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अविका और मिलिंद की यह शादी सिर्फ परिवार और करीबी लोगों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे देश और विदेश में उनके फैंस इस खुशी में शामिल होंगे। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, और हल्दी सेरेमनी भी 23 सितंबर को आयोजित की गई थी।
यह खास शादी का कार्ड और जोड़ी की केमिस्ट्री टीवी और सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हो रही है, जो उनकी शादी को और भी खास बना रही है।