‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी, निर्माता प्रिया एटली, ने अपने दूसरे बच्चे की खुशख़बरी फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर इस जोड़े ने एक प्यारा नोट और पारिवारिक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमारा घर अब और भी प्यार से भरने वाला है! हां, हम फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं। आपके आशीर्वाद, प्यार और दुआओं की ज़रूरत है।”
इस नोट के साथ उन्होंने अपने बेटे मीर और पालतू जानवरों – बेकी, युकी, चॉकी, कॉफी और गूफी – की तस्वीरें भी साझा की हैं, जो उनके घर में खुशी और प्यार के माहौल को और भी खास बना रही हैं।
View this post on Instagram
एटली और प्रिया की यह खुशख़बरी उनके लिए एक नया और खूबसूरत पड़ाव है। इस जोड़े ने 9 नवंबर, 2014 को शादी की थी, और आठ साल बाद 2023 में बेटे मीर का स्वागत किया था। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साथ ही, उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस “A For Apple” भी स्थापित किया है।
एटली का असली नाम अरुण कुमार है और वे तमिल सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। ‘जवान’ के अलावा उन्होंने ‘थेरी’, ‘मर्सल’, और ‘बिगिल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में भी जुटे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आ सकते हैं और उनके साथ दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हो सकते हैं।
इस खुशख़बरी के साथ एटली परिवार को फैंस की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं, और उनके जीवन में यह नया अध्याय और भी अधिक खुशियों से भरा होने वाला है।