अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला: “चंदा चोरों का सामाजिक बहिष्कार करें, भगवान राम देंगे दंड”

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला: "चंदा चोरों का सामाजिक बहिष्कार करें, भगवान राम देंगे दंड"

 

अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर BJP को घेरा। चंदा चोरों के सामाजिक बहिष्कार की अपील की और SIT जांच को फर्जी बताया।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी और महा-डकैती मामले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करार देते हुए चंदा चोरों को “महापापी” बताया और जनता से उनके सामाजिक बहिष्कार की अपील की है।

“राम मंदिर में महा-डकैती हुई है”

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगवान राम के घर में डकैती डाली गई है। उन्होंने कहा, “भगवान राम के आभूषण, हार, पादुकाएं, उन पर चढ़ाए गए चांदी, सोना, हीरे-जवाहरात और करोड़ों-अरबों रुपये का कैश चोरी कर लिया गया है। यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि हिंदुओं की आस्था पर हमला है।” उन्होंने आगे कहा कि जो लोग भगवान राम को महज पत्थर की मूर्ति समझते हैं, उन्हें राम की शक्ति का अंदाजा नहीं है। वे लोग भगवान से नहीं डरते, इसलिए उन्होंने दान के पैसे तक की चोरी कर ली।

“चंदा चोरों और उनके सहयोगियों का करें सामाजिक बहिष्कार”

केजरीवाल ने जनता से आह्वान किया कि इस मामले में शामिल सभी “चंदा चोरों” और उनका साथ देने वालों का पूरे समाज को मिलकर सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “ये जितने चंदा चोर हैं और इनके जितने भी सहयोगी हैं, इन सबका सामाजिक बहिष्कार करना शुरू कर दीजिए। जो लोग भगवान के घर में चोरी कर सकते हैं, वे समाज के लिए राक्षस के समान हैं।”

“चंदा चोरों को सजा दिलाने के लिए सरकार बदलनी होगी”

अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए बनी SIT को ‘फर्जी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद ही आरोपी हैं, वे अपने खिलाफ कार्रवाई कैसे कर सकते हैं? केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि इन चंदा चोरों को सजा दिलानी है, तो केंद्र और राज्य की वर्तमान सरकार को बदलना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, “ये लोग अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। अगर आप चाहते हैं कि ये चोर सलाखों के पीछे हों, तो आपको सरकार बदलनी होगी।”

अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से बीते 891 दिनों में अमित शाह एक बार भी दर्शन करने नहीं गए। केजरीवाल ने पूछा, “अमित शाह जी, आप राम मंदिर क्यों नहीं गए? क्या आपका भगवान राम के दर्शन करने को मन नहीं करता? क्या आप उन्हें भगवान नहीं मानते?” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने केवल सत्ता और पैसे के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया है।

Related posts

नायब सिंह सैनी सरकार का बड़ा डीबीटी ट्रांसफर, लाखों लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹1,890 करोड़

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार, अंबाला-कर्नाल समेत तीन जगहों पर लगेंगी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें

हरियाणा सरकार ने सिख श्रद्धालुओं से मांगे आवेदन, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक पाकिस्तान यात्रा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More