गठिया से बचाव के आसान उपाय: हाथ-पैरों में दर्द और सूजन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

गठिया से बचाव के आसान उपाय: हाथ-पैरों में दर्द और सूजन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

गठिया के लक्षणों में जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न शामिल हैं। जानिए गठिया से बचाव के आसान उपाय और कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

गठिया (Arthritis) एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न का कारण बनती है। पहले इसे बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन आज बदलते जीवनशैली और खानपान के कारण युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। गठिया के मुख्य प्रकार रुमेटॉइड आर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट हैं, जिनके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं।

गठिया क्या है?

गठिया एक प्रकार की जोड़ों की सूजन है, जिसमें जोड़ों में दर्द, लालिमा और अकड़न होती है। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और महिलाओं में इसका खतरा अधिक होता है।

also read: 50% से अधिक भारतीय महिलाओं में विटामिन D की कमी, हड्डियों…

गठिया के मुख्य लक्षण:

  • शुरुआती जोड़ों में हल्का या तेज दर्द

  • प्रभावित हिस्से में सूजन और गर्माहट

  • सुबह उठने पर जोड़ों में जकड़न, जो कुछ मिनटों से घंटों तक रह सकती है

  • जोड़ों को मोड़ने या सीधा करने में कठिनाई

  • थकान और कमजोरी महसूस होना (विशेषकर रुमेटॉइड आर्थराइटिस में)

यदि आपको ये लक्षण महसूस हों तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें।

गठिया से बचाव कैसे करें?

  1. वजन नियंत्रण: मोटापा जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे गठिया की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है।

  2. सही आहार: हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अलसी के बीज और अखरोट को अपनी डाइट में शामिल करें, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं।

  3. नियमित व्यायाम: हल्की फुल्की एक्सरसाइज से जोड़ों की मजबूती बढ़ती है और दर्द कम होता है।

  4. स्ट्रेस कम करें: तनाव भी गठिया की समस्या बढ़ा सकता है, इसलिए ध्यान, योग आदि अपनाएं।

Related posts

वरियाली शरबत: गर्मी का काल है यह पारंपरिक गुजराती ड्रिंक; जानें सौंफ के शरबत के फायदे और बनाने की विधि

बिहार के असली स्वाद: ‘रस पुआ’ और ‘नून पानी’ की पारंपरिक रेसिपी; जानें क्यों खास है बिहारी खानपान

भारत में डाइट कोक की कांच की बोतल में वापसी: 3 गुना ज्यादा कीमत फिर भी मांग में उछाल; जानें क्या है ‘एस्थेटिक टैक्स’ का पूरा विवाद

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More