सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित (डूंगरपुर, 5 जुलाई)। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार: व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है।

इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। संस्था के मामले में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा ने बताया कि वेब पोर्टल  https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

Source: https://dipr.rajasthan.gov.in/

Related posts

राजपीपला में आप विधायक चैतर वसावा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब: ‘न्याय की लड़ाई में एकजुट हुई जनता’

बीएलओ: हरियाणा में विशेष संक्षिप्त / गहन सूची पुनरीक्षण अभियान: 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं को जारी हुए एनुअमरीकरण फॉर्म

डॉ. सुमिता मिश्रा: हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ के मरीजों को बड़ी राहत: हरियाणा में खुलेंगे 10 नए उपचार केंद्र, मिलेगी मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More