Apple Watch में हाइपरटेंशन अलर्ट फीचर: कैसे करें इनेबल और जानें इसके फायदे

Apple Watch में हाइपरटेंशन अलर्ट फीचर: कैसे करें इनेबल और जानें इसके फायदे

अब Apple Watch में हाइपरटेंशन अलर्ट फीचर आ गया है, जो ब्लड प्रेशर के हाई होने पर यूजर्स को अलर्ट करेगा। जानें इस फीचर को कैसे इनेबल करें और इसके लाभ।

अब ऐप्पल वॉच में नया फीचर उपलब्ध है जो यूजर्स को हाइपरटेंशन की स्थिति में अलर्ट करेगा। इस फीचर को ऐप्पल वॉच सीरीज 9 और ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 के साथ-साथ नए वॉच मॉडल्स में रोल आउट किया गया है। भारत में भी यह फीचर अब उपलब्ध है, जो कि ग्लोबल लॉन्च के कुछ महीने बाद रेगुलेटरी अप्रूवल के साथ भारत में पेश किया गया है।

हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर का काम कैसे करेगा?

यह नया फीचर यूजर को उनके ब्लड प्रेशर के लगातार हाई होने पर अलर्ट करेगा। हालांकि, यह ब्लड प्रेशर को रिकॉर्ड नहीं करता और न ही हाइपरटेंशन को मैनेज करने में मदद करता है। यह एक “वन-टाइम” अलर्ट के रूप में काम करेगा, जो यूजर को संभावित खतरे से आगाह करेगा। यह फीचर ऐप्पल वॉच के हार्ट रेट सेंसर से डेटा एकत्र करता है और इसके आधार पर अलर्ट भेजता है।

विशेष रूप से, यह फीचर उन यूजर्स के लिए मददगार साबित हो सकता है जिन्हें हाइपरटेंशन का पता नहीं चलता, क्योंकि दुनियाभर में लगभग 1.4 अरब लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं, और उनमें से लगभग 40 प्रतिशत को इसका एहसास नहीं होता।

also read: भारत सरकार ने 87 फर्जी लोन ऐप्स को किया बैन, डेटा मिसयूज…

हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन को कैसे इनेबल करें?

हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर को ऐप्पल वॉच पर एक्टिव करने के लिए, आपको अपनी आईफोन पर हेल्थ ऐप खोलना होगा। इसके बाद:

  1. हेल्थ ऐप खोलें और ऊपर दाएं कोने में दिखाई दे रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।

  2. “Features” सेक्शन में जाएं और “Health Checklist” पर टैप करें।

  3. इसमें आपको हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करें और अपनी उम्र व अन्य जानकारी भरें।

  4. इसके बाद, “Continue” और फिर “Next” पर टैप करें और प्रोसेस को पूरा करें।

  5. आखिरी में, “Done” पर टैप करने के बाद फीचर एक्टिव हो जाएगा।

जरूरी शर्तें

  • यह फीचर केवल ऐप्पल वॉच सीरीज 9, ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 और उससे नए मॉडल्स में उपलब्ध है।

  • इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास watchOS का लेटेस्ट वर्शन होना चाहिए।

  • इस फीचर को एक्टिव करने के लिए आपके पास आईफोन 11 या उससे नया मॉडल होना चाहिए।

  • इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपकी उम्र 22 साल से अधिक होनी चाहिए।

  • प्रेग्नेंट महिलाएं इस फीचर का उपयोग नहीं कर सकतीं।

यह नया हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर ऐप्पल वॉच के यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य टूल साबित हो सकता है, जो उन्हें हाइपरटेंशन के जोखिम से बचाने में मदद करेगा।

Related posts

Tecno Camon Slim 5G की लॉन्चिंग कन्फर्म, 6.39mm पतला फोन 6000mAh बैटरी के साथ आएगा

iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ कीमत ₹28,999

Motorola Edge 70 Neo जल्द होगा भारत में लॉन्च, 40 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More