iPhone 17 के बाद लॉन्च होगी नई MacBook सीरीज, मिलेगा M5 चिपसेट और दमदार AI फीचर्स

iPhone 17 के बाद लॉन्च होगी नई MacBook सीरीज, मिलेगा M5 चिपसेट और दमदार AI फीचर्स

Apple iPhone 17 के बाद लॉन्च करेगा नई MacBook Pro और Air सीरीज। नए M5 चिपसेट और AI आधारित Siri फीचर्स के साथ लैस होंगे ये डिवाइस। जानें पूरी जानकारी।

Apple New MacBook Launch 2025: iPhone 17 सीरीज के बाद Apple अब अपनी अगली बड़ी लॉन्च की तैयारी में जुट चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही नई MacBook लाइनअप पेश कर सकती है, जिसमें लेटेस्ट M5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह MacBook Pro और MacBook Air दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी और इनमें कई AI आधारित फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।

iPhone 17 के बाद नई MacBook सीरीज की बारी

Apple ने जहां हाल ही में iPhone 17 सीरीज को पेश किया है, वहीं अब कंपनी MacBook के नए वर्जन लाने जा रही है। इन MacBook Pro मॉडल्स को M5 चिपसेट से लैस किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो MacBook Pro के नए वर्जन का मास प्रोडक्शन जल्द शुरू हो सकता है और इनकी लॉन्चिंग इस साल के अंत या 2026 की पहली तिमाही में हो सकती है।

also read: OnePlus 15: लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा,…

MacBook Air मॉडल्स और एक्सटर्नल डिस्प्ले भी होंगे लॉन्च

केवल MacBook Pro ही नहीं, Apple अपने MacBook Air सीरीज के नए वर्जन और दो नए external display पर भी काम कर रहा है। उम्मीद है कि ये सभी डिवाइसेज़ एक साथ पेश किए जा सकते हैं। यह लॉन्च उस समय हो रही है जब Apple अपनी AI रणनीति को रीडिज़ाइन कर रहा है और Siri को भी बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

M5 चिपसेट: Apple का अगला बड़ा दांव

Apple ने साल 2020 से अपने MacBooks में Intel प्रोसेसर की जगह खुद का चिपसेट इस्तेमाल करना शुरू किया था। अब कंपनी M5 प्रोसेसर को पेश करने की तैयारी कर रही है, जो न केवल तेज स्पीड देगा बल्कि बेहतर पावर एफिशिएंसी भी सुनिश्चित करेगा। माना जा रहा है कि M5 चिपसेट के साथ Apple एक बार फिर Windows लैपटॉप्स को कड़ी टक्कर देगा।

AI और Siri को मिलेगा नया अपडेट

Apple अब AI-सक्षम फीचर्स को लेकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। Siri को अधिक इंटेलिजेंट बनाने के लिए Project Lynxwood पर काम चल रहा है, जो मार्च 2026 तक पूरा हो सकता है। इसके तहत Siri को स्मार्ट वेब सर्च, ऑन-डिवाइस डेटा प्रोसेसिंग और वॉयस कमांड से डिवाइस कंट्रोल करने की क्षमता दी जाएगी।

Related posts

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में सेल हुआ शुरू, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस

WhatsApp अपडेट: चैट स्क्रीन पर अब सीधे दिखेंगे स्टेटस, यूजर्स होंगे खुश

AI Impact Summit 2026: विदेशी मेहमान अब बिना बैंक खाते और मोबाइल नंबर के कर सकेंगे UPI पेमेंट

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More