Animal Husbandry Minister Jora Ram Kumawat ने पाली जिले में विद्यालय के नवीन भवन की आधार शिला रखी

Animal Husbandry Minister Jora Ram Kumawat ने पाली जिले में विद्यालय के नवीन भवन की आधार शिला रखी

Animal Husbandry Minister Jora Ram Kumawat ने शुक्रवार को पाली जिले की ग्राम पंचायत खैरवा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरवा के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं नवीन भवन की आधार शिला रख कर शिलान्यास किया तथा ग्राम पंचायत द्वारा विभिन्न योजनाओं में करवाए गए कार्यों लोकार्पण किया।
इस मौके पर श्री कुमावत ने कहा की श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में जोर दिया गया है तथा महिलाओं के लिये हितार्थ कई कदम उठाये है जिससे आने वाले समय में सभी बालिकओ महिलाओं को भविष्य में आगे समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का मौका मिलेगा
इस मौके पर उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया और कहा यही उम्र है इस समय जितना पढ़ोगे उतना भविष्य में आगे बढ़ोगे, इस लिए इस विद्यालय भवन के बनने पर बालिकाओं के लिए समुचित शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल ने कहा की राज्य सरकार और मंत्री कुमावत की  तरफ से विकास के कार्यों हेतु बजट कोई कमी नही नही आने दी जाएगी तथा ग्राम पंचायतों के समुचित विकास पर जोर दिया।
इस मौके पर प्रधान पंचायत समिति पाली मोहनी पुखराज पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एवम ग्रामवासी मौजूद रहे।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More