पशुपालन और डेयरी विभाग ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 मनाया,शारीरिक गतिविधि और खेल को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ लेकर इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया

पशुपालन और डेयरी विभाग ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 मनाया,शारीरिक गतिविधि और खेल को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ लेकर इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया

राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 के अवसर पर, मेजर ध्यानचंद की विरासत का स्मरण करते हुए और खेल और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहन देने के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा आज नई दिल्ली के कृषि भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 मनाया गया।

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने शारीरिक गतिविधि और खेल को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ लेकर कार्यक्रम का नेतृत्व किया

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने शारीरिक गतिविधि और खेल को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ लेकर इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने देश भर में खेल और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता का उल्लेख किया।

 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक वॉकेथॉन का आयोजन किया गया जिसमें पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव सुश्री अलका उपाध्याय के साथ मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

देश में प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस, इतिहास के महानतम फील्ड हॉकी खिलाड़ियों में से एक, मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है।

****

Related posts

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली डिक्लेरेशन भारत की शानदार कूटनीतिक जीत, एक्सपर्ट्स ने बताई बड़ी उपलब्धि

मुंबई में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, शुरू हुआ 11 दिवसीय गणेशोत्सव, भव्य पंडालों में विराजे गणराज

BRICS Summit: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, मतभेदों के बीच दुनिया को एक मंच पर लाने में कामयाब

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More