केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार (8 अक्टूबर 2025) को अपने आधिकारिक ईमेल एड्रेस में बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया कि अब वे Gmail के बजाय Zoho Mail का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमित शाह ने अपने फॉलोअर्स से नए ईमेल एड्रेस ‘amitshah.bjp@zohomail.in‘ का उपयोग करने का आग्रह किया है।
Zoho Mail क्या है?
Zoho Mail एक सुरक्षित और प्रोफेशनल ईमेल सेवा है, जो विशेष रूप से व्यवसायों और प्रोफेशनल उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन की गई है। यह Gmail और Outlook का बेहतरीन विकल्प माना जाता है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपने आधिकारिक ईमेल को Zoho Mail पर स्विच किया था, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है।
also read: पीएम मोदी का बड़ा बयान: मुंबई हमले के बाद कांग्रेस ने…
Zoho Mail की खासियतें
Zoho Mail उपयोगकर्ताओं को बिना विज्ञापन के साफ-सुथरा इंटरफेस प्रदान करता है। इसमें एन्क्रिप्शन, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और स्पैम फिल्टर जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जो आपके ईमेल को सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा, इसमें फोल्डर, लेबल, स्ट्रीम फीचर, कैलेंडर और टू-डू लिस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जो टीम वर्क और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट को आसान बनाती हैं।
Zoho Mail का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह Zoho के अन्य टूल्स जैसे Zoho CRM, Zoho Docs और Zoho Projects के साथ इंटीग्रेट हो जाता है, जिससे आपके कार्य और भी सुचारू और प्रभावी हो जाते हैं। Zoho Mail को आप किसी भी डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं—चाहे वह कंप्यूटर हो, लैपटॉप हो या मोबाइल।
अमित शाह का Gmail से Zoho Mail पर स्विच होना डिजिटल सुरक्षा और प्रोफेशनलिज्म की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि आप भी अपने ऑफिसियल या प्राइवेट ईमेल के लिए एक सुरक्षित और विज्ञापन मुक्त विकल्प की तलाश में हैं, तो Zoho Mail एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।