अमित शाह करेंगे कुपोषण उन्मूलन राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का उद्घाटन, कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी पर होगी जोर

अमित शाह करेंगे कुपोषण उन्मूलन राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का उद्घाटन, कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी पर होगी जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कुपोषण उन्मूलन सीएसआर कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बच्चों के पोषण और कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी पर चर्चा हुई।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में कुपोषण उन्मूलन पर आयोजित राष्ट्रीय सीएसआर कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन द्वारा आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य सहकारिता और कॉर्पोरेट सेक्टर की साझेदारी के माध्यम से बच्चों में कुपोषण को समाप्त करना है।

कॉन्क्लेव के दौरान दो बड़े पोषण कार्यक्रमों की शुरुआत भी की गई। पहला, सेल-भिलाई के गिफ्टमिल्क कार्यक्रम का तीसरा चरण, जो छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के आसपास के सरकारी स्कूलों में लगभग 4,000 बच्चों को विटामिन A और D युक्त फ्लेवर्ड दूध प्रदान करेगा। यह दूध छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

also read: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, मंत्रिमंडल…

दूसरा, आईडीबीआई बैंक की शिशु संजीवनी योजना, महाराष्ट्र के नागपुर जिले के ग्रामीण आंगनवाड़ी बच्चों के लिए पोषण सहायता उपलब्ध कराएगी। यह विशेष पोषक आहार एनडीडीबी द्वारा विकसित किया गया है।

कॉन्क्लेव में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, सार्वजनिक और निजी कंपनियों, सहकारी संस्थाओं और शोध संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कुपोषण को खत्म करना और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान केंद्रित करना है।

यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम न केवल कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है बल्कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सहकारिता और कॉर्पोरेट क्षेत्र के योगदान को भी मजबूती प्रदान करता है।

Related posts

नीट पेपर लीक विवाद: फास्ट ट्रैक कोर्ट से त्वरित न्याय की उम्मीद, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का विपक्ष पर बड़ा हमला

ED की बड़ी कार्रवाई: संतोष ओवरसीज और 450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

सोनम वांगचुक ने 26वें दिन खत्म किया अनशन: लिखित आश्वासन के बाद तोड़ी भूख हड़ताल, छात्रों पर नहीं होगी FIR

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More