अखंड ज्योति शताब्दी समारोह में बोले अमित शाह, हिंदुत्व का नारा आज गूंज रहा

अखंड ज्योति शताब्दी समारोह में बोले अमित शाह, हिंदुत्व का नारा आज गूंज रहा

अमित शाह ने हरिद्वार के शान्तिकुंज शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया, हिंदुत्व का नारा गूंजा, पतंजलि हॉस्पिटल उद्घाटन और संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरिद्वार में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शान्तिकुंज के अखंड ज्योति शताब्दी समारोह में उन्होंने पंडित राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी के योगदान की सराहना की और कहा कि उनके जीवनकाल में किए गए प्रयास आज भी करोड़ों फॉलोअर्स को आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर रहे हैं।

शताब्दी समारोह का दीपप्रज्ज्वलन

अमित शाह हरिद्वार के बैरागी कैंप में चल रहे शान्तिकुंज शताब्दी समारोह का दीपप्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले लोग हिंदुत्व की बात करने से डरते थे, लेकिन आज इस नारे की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय परंपरा में सभी समस्याओं का समाधान निहित है और पंडित राम शर्मा ने गायत्री मंत्र और साधना के माध्यम से हर जाति, समाज और लिंग भेद को पीछे छोड़कर हर आत्मा को कल्याण का मार्ग दिखाया।

also read: ऋषिकेश में अमित शाह ने किया कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक…

पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह ने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में कहा कि पंडित राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी के आंदोलन ने करोड़ों लोगों को गायत्री मंत्र और साधना से जोड़ा। उन्होंने आगे कहा कि आज हमें उनके मार्गदर्शन में नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि अगले सौ वर्षों में समाज और देश को आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से मजबूत किया जा सके।

संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन

अपने दौरे के दौरान अमित शाह संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज ने उनका स्वागत किया और उन्हें मकर वाहिनी मां गंगा की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने मंदिर परिसर में भक्तों के साथ संवाद किया और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया।

Related posts

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में दिल्ली LG, छात्रों के लिए सुरक्षित पीजी-हॉस्टल की जमीन तलाशेगा DDA

भारत और आसियान कृषि सहयोग को मिलेगी नई गति, खाद्य सुरक्षा और जलवायु अनुकूल खेती पर जोर

पीएम मोदी ने बताई 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं की अहमियत, 5 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More