अंबेडकर जयंती पर मलेरकोटला में श्रद्धांजलि, हरपाल सिंह चीमा ने बाबा साहेब को अर्पित किए पुष्प

अंबेडकर जयंती पर मलेरकोटला में श्रद्धांजलि, हरपाल सिंह चीमा ने बाबा साहेब को अर्पित किए पुष्प

अंबेडकर जयंती के अवसर पर मलेरकोटला में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मलेरकोटला में भारत रत्न और भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पहुंचकर बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता, न्याय, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

also read: जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि, भगवंत मान सरकार…

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का दर्शन एक ऐसे समाज के निर्माण का मार्ग दिखाता है, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हों। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related posts

एक साल में एनीमिया का बोझ 10 अंक कम करने का लक्ष्य, डॉ. सुमिता मिश्रा ने समन्वित प्रयासों पर दिया जोर

CM नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, हिसार क्लस्टर का काम तेज करने के निर्देश

हरियाणा में 35.06 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM नायब सिंह सैनी ने ट्रांसफर किए ₹1,129 करोड़

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More